पश्चिम बंगाल: BJP अध्यक्ष दिलीप घोष को नागरिकता कानून पर विवादित बयान देना पड़ा मंहगा, मामला दर्ज
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने नागरिकता संसोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन पर दिए गए बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिलीप घोष के खिलाफ टीएमसी के नेता क्रिशेंदु घोष (TMC leader Krishendu Banerjee) ने नादिया ( Nadia) डिस्ट्रिक में मामला कराया है. दिलीप घोष की ओर से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर दिए बयान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले अपना पल्ला झाड़ लिया है. दरअसल दिलीप घोष ने कहा था, "दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस ने उनलोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि जिन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था. क्यों कि वो उनके वोटर्स थे. लेकिन उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक में हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को कुत्तों की तरह गोली से मारा है.