'जय मम्मी दी' की स्टार कास्ट सनी सिंह, सोनाली सैगल, सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लन ने मिलकर मनाया लोहड़ी का त्योहार, देखें Photos
सोनाली सैगल, सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लन लोहड़ी के त्योहार का आनंद लेते हुए नजर आये जिसकी वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं.
नए साल के आगाज के साथ त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो गयी है और ऐसे में ‘जय मम्मी दी’ की टीम से सनी सिंह (Sunny Singh), सोनाली सैगल (Sonnalli Seygall), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) और पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon) लोहड़ी (Lohri) के त्योहार का आनंद लेते हुए नजर आये जिसकी वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं.'जय मम्मी दी' (Jai Mummy Di) की स्टार कास्ट को एक साथ लोहड़ी का जश्न मनाने के साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया.
प्रशंसकों के साथ खास झलक साझा करते हुए और उन्हें भी जश्न में शामिल करते हुए, स्टारकास्ट ने अपने किरदार के अंदाज में अपने ऑनलाइन परिवार को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी है.

सनी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है और लिखते है,"Chaddo Ji Taqraar, Ye Hai Lohri Da Tyohaar! 🔥
Chaddo Ji Taqraar, Ye Hai Lohri Da Tyohaar! 🔥 #HappyLohri from Team #JaiMummyDi! 🙏 @JaiMummyDi @SonnalliSeygall #SupriyaPathak @poonamdhillon @Navjotalive @luv_ranjan @gargankur @itsBhushanKumar @LuvFilms @TSeries pic.twitter.com/PjDWQheP45
— Sunny Singh (@mesunnysingh) January 13, 2020

ये भी पढ़ें: सनी सिंह और सोनाली सैगल अभिनीत ‘जय मम्मी दी’ का पार्टी चार्टबस्टर ‘लैंबॉर्गिनी’ हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म के मजेदार ट्रेलर पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, जय मम्मी दी के गाने भी दर्शकों के बीच धूम मचा रहे हैं.
'जय मम्मी दी' नवजोत गुलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित है. टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, यह फिल्म 17 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

