पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता दिलीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप
अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पश्चिम बंगाल (West Bengal) बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (BJP leader Dilip Ghosh )की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है. दिलीप घोष के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. दिलीप घोष के खिलाफ पटुली पुलिस स्टेशन में भारतीय सविंधान की धारा 354A, 509, 506, 34 के तहत मामल दर्ज किया गया है. दरअसल एक महिला ने पुलिस में दर्ज कराते हुए कहा कि दिलीप घोष की रैली में उसके बदसुलूकी हुई थी.
जिसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची. इससे पहले दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दो प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एक मामला नदिया में और दूसरा उत्तरी 24 परगना जिले में दर्ज कराया गया था.