विराट कोहली और दीपिका पादुकोण भी बनने जा रहे हैं Man Vs Wild का हिस्सा? ये Interesting Details आई सामने
रजनीकांत और अक्षय कुमार के बाद अब विराट कोहली और दीपिका पादुकोण बन सकते हैं Man Vs Wild का हिस्सा.
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बाद रजनीकांत (Rajinikath) और फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ये वो बड़े नाम है जो डिस्कवरी चैनल के फेमस शो Man Vs Wild का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो बेशक आपको हैरान कर देगी. जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा बन सकती है. The New Indian Express के मुताबिक 14 पार्ट में बन रही इस सीरीज की के पहले एपिसोड में रजनीकांत तो दूसरे एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आएंगे. ऐसे में अब शो का तीसरा एपिसोड विराट कोहली और दीपिका पादुकोण के साथ शूट किया जाएगा. जिसके बाद भी ये सिलसिला आगे जारी रहेगा. जाहिर है कि इस खबर में अगर जरा भी सच्चाई होगी तो बेशक फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होने जा रहा है.
वैसे आपको बता दे कि 30 जनवरी को अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स ने रामपुर एलीफैंट कैम्प में शूटिंग की. जहां अक्षय कुमार ने पूरे 3 घंटे तक शूटिंग की. पहले इसकी शूटिंग 5 जगहों पर होनी थी लेकिन फिर इस 2 लोकेशन पर ही शूट कर लिया गया. इस शो में अक्षय खुद से जुड़ी कई अहम बातें दुनिया के सामने लाते दिखाई देंगे.
वेल विराट कोहली और दीपिका पादुकोण अगर एक साथ बेयर ग्रिल्स के इस शो का हिस्सा बनते हैं तो बेशक फैंस के लिए ये ये शानदार गिफ्ट होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2020 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

