देश

महाराष्ट्र के जालना में मनचलों ने प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्रा के जालना से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक प्रेमी जोड़े की निर्ममता से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे प्रेमी जोड़ा इन चारों लोगों के आगे हाथ-पैर जोड़कर मिन्नते मांग रहा है. लेकिन उसका उनपर को असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. ये लोग इंसान से हैवान बनकर इनकी बेरहमी से पिटाई करते हैं. उसके बाद लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं. एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक घटना तकरीबन तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है.

महाराष्ट्र के जालना में मनचलों ने प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू ( फोटो क्रेडिट- Twitter )

महाराष्ट्रा के जालना से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक प्रेमी जोड़े की निर्ममता से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे प्रेमी जोड़ा इन चारों लोगों के आगे हाथ-पैर जोड़कर मिन्नते मांग रहा है. लेकिन उसका उनपर को असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. ये लोग इंसान से हैवान बनकर इनकी बेरहमी से पिटाई करते हैं. उसके बाद लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं. एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक घटना तकरीबन तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है.

बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो में नजर आने वाले कुल चार लोग हैं. जिनके आगे लड़की और लड़का दोनों हाथ जोड़कर पूछ रहे हैं कि दादा ( भाई) हमारी क्या गलती है. हमें क्यों मार रहे हैं. इन्हीं चारों में से एक ने लड़की का कॉलर पकड़ के उसे घसीटा है. इस वीडियो देखने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर प्रेमी जोड़े के ऐसी हरकत करने वालों की तलाश शुरू कर दी है.

Twitter पर वीडियो हुआ वायरल:-

वहीं इस मामले की जानकारी जब मीडिया के माध्यम से सीएम उद्धव ठाकरे को मिली तो उन्होंने सूबे के गृहमंत्री अनिल देशमुख से बात की. इधर अब इस मामले पर बीजेपी ने सूबे की सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने कहा कि इस मामले पर भाषण नहीं बल्कि कर्रवाई की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).