राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, 16 फरवरी को उनके साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) हाल के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती है. सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर 6 विधायकों को मंत्री भी नियुक्त किया है. 16 फरवरी को केजरीवाल के साथ जो छह मंत्री भी शपथ लेंगे वे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम हैं.