बॉलीवुड

Love Aaj Kal Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ने पहले दिन की छप्पर फाड़ कमाई

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2009 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल है.

Love Aaj Kal Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ने पहले दिन की छप्पर फाड़ कमाई
फिल्म 'लव आज कल' का ऑफिशियल ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. पहली बार साथ नजर आने जा रहे है कार्तिक और सारा की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. ऐसे में सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर थी. जाहिर जिस फिल्म को लेकर फैंस इतने उतावले हैं उसके पहले दिन का बिजनेस कौन नहीं जानना चाहेगा. ऐसे में फिल्म के पहले की कमाई सामने आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक ने फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ से उपर की कमाई की है.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने फिल्म के पहले दिन की कमाई को सामने लाया है. तरण के मुताबिक मेट्रो सिटी में शानदार प्रदर्शन के चलते फिल्म ने पहले 12.40 करोड़ रुपए कमाए. हालांकि टायर 2 सिटी में फिल्म का हाल कुछ खास नहीं है. ऐसे में फिल्म शनिवार और रविवार को डबल डिजिट में कमाई कर पाती हैं ये देखना अहम होगा.

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2009 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल है. जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे. जबकि इस फिल्म में उनकी बेटी सारा अली खान का दम दिखाई दे रहा है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिला है. लेकिन देखना होगा कि क्या फैंस रिव्यू के उलट जाकर फिल्म पर अपना प्यार लुटाते हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).