Bigg Boss 13 Winner: सिद्धार्थ शुक्ला ने मारी बाजी, फाइनल में असीम रियाज को हरा जीती ट्रॉफी
4 महीने के लंबे सफर के बाद आखिरीकार अब शो को उसका विजेता मिल चुका है. ट्रॉफी के लिए फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच जमकर मुकाबला. जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मार ली है.
चार महीने के लंबे सफर के बाद आज बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया. फिनाले में 6 कंटेस्टेंटस के बीच हुई रेस में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने आखिरकार बाजी मार ली है और बिग बॉस 13 की चमचमाती ट्रॉफी (Trophy) अपने नाम कर ली है. आखिरी राउंड में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. लेकिन इस रेस में आखिरकार सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मार ली है. फैंस ने अपने इस फेवरेट कंटेस्टेंट पर जमकर प्यार लुटाया है. जिसके चलते उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी मिल गई और साथ ही 40 लाख रुपए की प्राइज मनी भी उन्हें मिली है. जबकि असीम रियाज को दूसरे पायदान पर संतोष करना पड़ा.
आज फाइनल का मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा के बीच हुआ. इन सब में सबसे पहले पारस छाबड़ा शो से बाहर हो गए. उन्होंने 10 लाख रुपए कैश लेकर शो छोड़ने का फैसला किया. जिसके बाद आरती सिंह भी खिताबी रेस से बाहर हो गई. आरती के बाद रश्मि देसाई घर से बेघर होने वाली अगली कंटेस्टेंट बनी. जिसके बाद असीम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल टॉप 3 में पहुंचे. इन तीनो में सबसे कम वोट शहनाज गिल को मिला.
दरअसल बिग बॉस में सिद्धार्थ और असीम का सफर शुरू से ही काफी शानदार रहा. शुरुआत में दोनों घर एक अंदर एक दोस्त बनकर थे. लेकिन बिग बॉस के घर में कब कौन दोस्त बन जाए और कब कौन दुश्मन ये कहा नहीं जा सकता. इनकी भी दोस्ती को किसी की नजर लग गई और दोनों घर में एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन बैठे. जिसके चलते दोनों एक दूसरे को कई बार धक्का देते और गालियां देते दिखाई दिया. दोनों के झगड़े को देख घर में नहीं बल्कि घर के बाहर लोग परेशान हो बैठे. सलमान खान और रोहित शेट्टी जैसे बड़े नाम दोनों को समझाते दिखाई दिए. लेकिन दोनों के बीच जितनी गहरी दोस्ती थी उतनी ही गहरी दुश्मनी भी. इसलिए एक दूसरे को लेकर इनकी नफरत खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

