Bigg Boss 13: क्या रश्मि देसाई और आरती सिंह फिनाले की रेस से हो गई हैं बाहर?
ऐसे में अब घर के अंदर सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज और शहनाज गिल ही बचे हैं. सो बिग बॉस 13 का विनर इन तीनों में से ही कोई एक होने जा रहा है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है. शो को अपना विनर मिलने में महज कुछ घंटे बचे है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और आरती सिंह (Arti Singh) शो से बाहर हो चुके हैं. दरअसल इस बार के फाइनल में 6 कंटेस्टेंटस सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, असीम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा पहुंचे थे. जिसमें से पारस छाबड़ा पहले 10 लाख की इनामी राशि लेकर रेस बाहर हो गए. जिसके बाद आरती सिंह भी कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर हो गई. लेकिन अब खबर आ रही है कि घर से जो सदस्य बाहर हुआ है वो हैं रश्मि देसाई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रश्मि देसाई भी घर से बेघर हो चुकी हैं. ऐसे में अब घर के अंदर सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज और शहनाज गिल ही बचे हैं. सो बिग बॉस 13 का विनर इन तीनों में से ही कोई एक होने जा रहा है.
दरअसल घर के अंदर रश्मि देसाई की जर्नी काफी उथल पुथल भरी रही है. पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई ने सुर्खियां बटोरी तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान ने शो में एंट्री कर रश्मि के अलग रूप को सामने लाया. हालांकि घर में अरहान के खुलासे के चलते रश्मि के कई सीक्रेट्स भी बाहर आ गए. जिसे शायद ही कोई बाहर आने देना पसंद करता.
आपको बता दे कि शो के फिनाले में रश्मि देसाई को सपोर्ट करने उनकी मां पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक सेट पर अपनी मां को देख रश्मि बेहद ही इमोशनल हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

