बॉलीवुड

Happy Valentine Day 2020: प्रियंका चोपड़ा के साथ आंख मारे गाने पर जमकर थिरके निक जोनस, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के साथ मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी.

Happy Valentine Day 2020: प्रियंका चोपड़ा के साथ आंख मारे गाने पर जमकर थिरके निक जोनस, देखें वीडियो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Image Credit: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी शादी के बाद दूसरा वैलेंटाइन डे (Valentine Day) बेहद ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. जिसका सबूत है सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दोनों का वीडियो. जिसमें प्रियंका और निक आंख मारे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस किसी बॉलीवुड गाने पर एक साथ थिरकते हुए नजर आए हो. इससे पहले दोनों कई गानों पर अपना दम दिखा चुके हैं. लेकिन इस बार वैलेंटाइन डे के मौके पर निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ खास वीडियो शेयर किया. जिसमें वो पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ आंख मारे गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

रणवीर सिंह और सारा अली खान की सुपरहिट फिल्म सिंबा के इस गाने पर प्रियंका और निक का अंदाज देखने लायक है. ब्लैक अवतार में दोनों का डांस मूव काफी कमाल का है. आप भी देखिए इनका ये खास वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

Pre show dance party with my forever Valentine. @priyankachopra #valentines

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के साथ मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी. जिसका हिस्सा बनने के लिए पीएम मोदी समेत बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).