टीवी

Bigg Boss 13: असीम रियाज को हरा सिद्धार्थ शुक्ला ने जीती ट्रॉफी तो भड़के लोगों ने शो को बताया Fixed, सेलेब्स ने भी साधा निशाना

बिग बॉस 13 के घर में जिस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच टक्कर चल रही थी उसे देखकर अंदाजा लग गया था कि फाइनल में ये दोनों आमने सामने आ सकते हैं.

Bigg Boss 13: असीम रियाज को हरा सिद्धार्थ शुक्ला ने जीती ट्रॉफी तो भड़के लोगों ने शो को बताया Fixed, सेलेब्स ने भी साधा निशाना
बिग बॉस 13 (Image Credit: Twitter)

4 महीने के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का सीजन खत्म हो चुका है. इस सीजन का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने जीता. फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच जमकर टक्कर देखी गई. लेकिन अंत में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिलने के चलते सलमान खान (Salman Khan) ने उनका हाथ उठाकर उन्हें विनर बताया. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर शो पर पक्षपात करने का आरोप लगना शुरू हो गया. लोगों ने शो को फिक्स्ड तक बता डाला.

ट्विटर पर असीम के सपोर्ट के साथ कलर्स चैनल के खिलाफ #FixedWinnerSidharth, #boycottcolorstv जैसे कई हैशटैग ट्रेंड होने लगे. जाहिर है जो लोग सिद्धार्थ को विनर बनते नहीं देखना चाहते थे उन्होंने जमकर अपनी नाराजगी की है.

ऐसा नहीं है कि सिर्फ आम लोगों ने ही सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर नाराजगी जाहिर की है. कमाल आर खान ने तो अपना 20 दिन पुराना वीडियो शेयर करके बताया कि उन्होंने पहले सिद्धार्थ के जीतने की बात बता दी थी क्योंकि शो स्क्रिप्टेड था.

तो वहीं गौहर खान और किश्वर मर्चंट ने भी असीम का सपोर्ट किया क्योंकि उनके मुताबिक वो शो के असली विनर थे.

बिग बॉस 13 के घर में जिस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच टक्कर चल रही थी उसे देखकर अंदाजा लग गया था कि फाइनल में ये दोनों आमने सामने आ सकते हैं. जाहिर है पिछले 20 सालो से इंडस्ट्री में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलारिटी नए असीम रियाज की फैन फॉलोविंग पर भारी पड़ी. बेशक असीम रियाज ये शो हार गए हो लेकिन जैसा उनके भी उमर ने कहा कि उन्होंने ट्रॉफी ना जीती पर लोगों का दिल जरूर जीत लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).