Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd ODI Match Date And Time Details: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली.
दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.
BAN vs PAK 3rd ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
स्टेडियम: शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका
मैच की तारीख: 15 मार्च 2026 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode
टीवी प्रसारण: भारत में उपलब्ध नहीं.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 3rd ODI Date And Venue)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कल यानी 15 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.
भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 3rd ODI Live TV Channel Telecast In India)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 3rd ODI Live Streaming In India)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 3rd ODI Match Probable XI)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY