देश

यूपी में कारोबारी ने पहले की बच्चों और पत्नी की हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी

जीवन में उतार-चढ़ाव का आना लगा रहता है. ऐसी परेशानियों से इंसान को सुझबुझ से निपटना चाहिए. क्योंकि हताशा का परिणाम बेहद ही घातक होता है. बताना चाहते है कि वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कमरे के भीतर बेड पर बच्चों की लाश मिली और बगल के कमरे में पत्नी और उसके पास फांसी पर लटकते पति की लाश मिली.

यूपी में कारोबारी ने पहले की बच्चों और पत्नी की हत्या, फिर खुद कर ली खुदकुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

लखनऊ. जीवन में उतार-चढ़ाव का आना लगा रहता है. ऐसी परेशानियों से इंसान को सुझबुझ से निपटना चाहिए. क्योंकि हताशा का परिणाम बेहद ही घातक होता है. एक ऐसा ही वाकया यूपी से सामने आया है. जिसमें एक बाप ने अपने बच्चों की हत्या कर दी, जिसने कभी उनके आंखो में आंसू तक नहीं आने दिए थे. यह ऐसा मामला है जिसे सुनने वाले भी हैरान है कि आखिर एक बाप कैसे यह कदम उठा सकता है. बताना चाहते है कि वाराणसी (Varanasi) के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कमरे के भीतर बेड पर बच्चों की लाश मिली और बगल के कमरे में पत्नी और उसके पास फांसी पर लटकते पति की लाश मिली. कहा जा रहा है कि कारोबारी अपने व्यापार में घाटे और बकाए से वह काफी परेशान चल रहा था. जिसके बाद उसने यह कदम उठाया.

कारोबारी ने हत्या और खुदकुशी करने से पहले यूपी पुलिस (Uttar Pradesh Police) के 112 नंबर पर फोन करके बताया था कि वही अपने परिवार सहित खुद जान देने जा रहा है. इसके बाद आनन-फानन में उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. यह भी पढ़े-दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, घटना की थोड़ी देर बाद आरोपी बैचमेट ने भी की खुदकुशी

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले की एसएसपी पर मौके पर पहुंचे. पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आर्थिक परेशानी के चलते परिवार द्वारा यह कदम उठाया है. हालांकि मामले की जांच कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).