जरुरी जानकारी

दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, घटना की थोड़ी देर बाद आरोपी बैचमेट ने भी की खुदकुशी

पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं. वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, घटना की थोड़ी देर बाद आरोपी बैचमेट ने भी की खुदकुशी
प्रतिकात्मका तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक साथ दो पुलिस वालों के शव मिलने से हडकंप मचा हुआ है. खबरों के अनुसार दो पुलिस वालों में एक महिला पुलिस है. जिसका नाम प्रीति अहलावत (Preeti Ahlawat) हैं. वहीं दूसरे पुलिस वाले जिसका नाम दीपांशु राठी (Deepanshu Rathi) हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीपांशु महिला पुलिस वाले का बैचमेट हैं. वह शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास घर जा रही प्रीति को गोली मार कर वहां से फरार हो गया. जिसके कुछ समय बाद वह भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल से एसआई प्रीति अहलावत का शव को बरामद किया. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु नाम के पुलिस वाले की पड़ी हैं. जिसके शरीर में गोली लगी है और वह मर चुका है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मालूम पड़ा कि आरोपी ने जिस पिस्टल से महिला पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या की है उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारी है. यह भी पढ़े: महिला कांस्टेबल पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी के पैर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मारी गोली, किया गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों का शव पुलिस द्वारा बरामद किये जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दीपांशु और प्रीति अहलावत के बीच ऐसा क्या हुआ कि वह उसे गोली मारकर खुद गोली मार ली. पुलिस के अनुसार प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं. वह 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई थीं. वहीं दीपांशु भजनपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात था.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2020 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).