Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 3rd T20I Match 2026 Live Streaming And Telecast Details: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 21 फरवरी 2026 को एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 19 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. अब यह मुकाबला ‘विनर टेक्स ऑल’ की तर्ज पर खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) के हाथों में है, जबकि भारतीय टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav T20 World Cup Stats Against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने दूसरे टी20 में 163/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था और भारतीय टीम को 144/9 पर रोक दिया. जॉर्जिया वोल इस सीरीज में 106 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं, जबकि एशले गार्डनर ने अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं. वहीं भारत की ओर से शेफाली वर्मा 50 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं और अरुंधति रेड्डी 6 विकेट लेकर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच से भरपूर रहा है और निर्णायक मैच में एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUSW vs INDW T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारतीय टीम ने हाल के वर्षों में जोरदार चुनौती पेश की है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUSW vs INDW 3rd T20I 2026 Date And Venue)

भारत महिला का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2026 का तीसरा टी20 मुकाबला आज 21 फरवरी को एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (AUSW vs INDW 3rd T20I 2026 Live TV Channel Telecast In India)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला के बीच खेले जाने वाले इस तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स नेटवर्क के आधिकारिक चैनलों पर देखा जा सकता है. दर्शक अपने केबल या डीटीएच प्लेटफॉर्म पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUSW vs INDW 3rd T20I 2026 Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के जरिए फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUSW vs INDW 3rd T20I Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एशले गार्डनर, तहलिया मैक्ग्रा, एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ, मेगन शुट्ट और डार्सी ब्राउन.

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरे टी20 मुकाबले का स्कोरकार्ड और लाइव अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.