उन्नाव: रेप पीड़िता के पिता की हत्या में बीजेपी के पूर्व कुलदीप सेंगर समेत 7 दोषी करार, 4 हुए रिहा
जज ने कहा कि सेंगर का पीड़िता के पिता की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन जिस तरीके से मारा गया, वो वीभत्स था. इसलिए दोषी करार दिया जाता है. इस मामले में सीबीआई के वकील ने मामले के समर्थन में 55 गवाहों की जांच की और बचाव पक्ष ने नौ गवाहों की जांच की. अदालत ने बलात्कार पीड़ित के चाचा, मां, बहन और उसके पिता के एक सहयोगी के बयान दर्ज किए जिन्होंने इस घटना में चश्मदीद गवाह होने का दावा किया.