क्या वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले पड़ गई है ठंडे बस्ते में?
खबर के मुताबिक शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही ये फ़िल्म फिलहाल के लिए रोक दी गई है. इसके पीछे की वजह वरुण धवन और जान्हवी कपूर के बिजी शेड्यूल को बताया जा रहा है.
वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म मिस्टर लेले (Mr Lele) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल कुछ महीने पहले ही वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले को लेकर ऐलान किया गया था. जिसके पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी बताई गई थी. फिल्म का पोस्टर बेहद ही मजेदार था जहां वरुण शॉर्ट पहने हुए हाथों में बंदूक लेकर घबराए हुए दिखाई दे रहे थे. बताया गया कि वरुण की ये फिल्म अगले साल 1 जनवरी को रिलीज होगी. लेकिन अब जानकारी के मुताबिक ये फिल्म होल्ड पर चली गई है. मिडडे में छपी खबर के मुताबिक शशांक खेतान (Shashank Khaitan) के निर्देशन में बन रही ये फ़िल्म फिलहाल के लिए रोक दी गई है. इसके पीछे की वजह वरुण धवन और जान्हवी कपूर के बिजी शेड्यूल को बताया जा रहा है.
सोर्स ने अखबार को बताया कि दोनों एक्टर्स की एक साथ डेट मिल पाना बेहद ही मुश्किल हो रहा था. दरअसल वरुण इन दिनों श्रीराम राघवन की फिल्म में बिजी है जबकि जान्हवी कुछ ही समय मे गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के प्रोमोशन में बिजी हो जाएंगी. जिसके बाद वो करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी. ऐसे में दोनो ही एक्टर्स पिछले हफ्ते खेतान के घर पहुंचे थे ताकि बीच का कोई रास्ता निकाला जा सके. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. यह भी पढ़े: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 की रैपअप पार्टी में लगा सितारों का मेला, देखिए तस्वीरें
जिसके चलते वरुण की ये फिल्म फिलहाल के लिए रुक गई है. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले समय में मिस्टर लेले को लेकर क्या अपडेट सामने आती है?
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

