फिल्म राधे के सेट से लीक हुआ वीडियो, सलमान खान का दिखा मस्त अंदाज
वैसे इस बार बॉक्स ऑफिस पर सलमान की राह आसान नहीं होगी. क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम से होने वाली है.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर ईद के मौके पर धमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार सलमान खान का दम दिखाई देगा फिल्म राधे (Film Radhe) से. जिसकी शूटिंग सलमान ने पिछले साल से ही शुरू कर दी थी. ऐसे में अब फिल्म राधे के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक्टर का दमदार लुक देखते हो बन रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के साथ वॉक करते दिखाई दे रहे हैं जबकि वहां मौजूद लोग सलमान के साथ सेल्फी के लिए उनके पास आते दिखाई दे रहे हैं.
फिल्म राधे में सलमान खान संग दिशा पटानी भी नजर आने जा रही है जबकि रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. इस फिल्म को भी प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये प्रभु देवा की सलमान खान संग तीसरी फिल्म है इससे पहले दोनों ने वांटेड और दबंग 3 में साथ काम किया था. आप भी देखिए सलमान खान का ये दबंग अंदाज. यह भी पढ़े: राधे बनकर सलमान खान होली पर करने वाले हैं बड़ा धमाका, ईद पर रिलीज होगी फिल्म
Latest Video: #SalmanKhan on the sets of #Radhe!!
— Salman Khan FC (@SalmansDynamite) March 3, 2020
ईद के मौके पर रिलीज होने वाली ये सलमान खान की 8वीं फिल्म है. ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म वांटेड ने जबरदस्त कमाई की थी. जिसके बाद से ही सलमान ने ईद के दिन फाइनल कर दिया. वैसे इस बार बॉक्स ऑफिस पर सलमान की राह आसान नहीं होगी. क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम से होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

