बॉलीवुड

Bhojpuri Holi Song 2020: अक्षरा सिंह के बाद आया निरहुआ-आम्रपाली दुबे का TikTok भोजपुरी होली सॉन्ग, 10 लाख लोगों ने देखा Video

होली के त्योहार अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में इसके रुझान हर तरफ देखने को मिल रहे हैं. इधर भोजपुरी कलाकारों ने भी अपने फैंस के लिए एक के बाद एक होली स्पेशल भोजपुरी गानें रिलीज करके उन्हें सरप्राइज कर दिया है. हाल ही में भोजपुरी फिल्म जगत की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना होली गीत 'प्राइवेट रोमांस' रिलीज किया था.

Bhojpuri Holi Song 2020: अक्षरा सिंह के बाद आया निरहुआ-आम्रपाली दुबे का TikTok भोजपुरी होली सॉन्ग, 10 लाख लोगों ने देखा Video
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Holi Song 2020: होली के त्योहार अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में इसके रुझान हर तरफ देखने को मिल रहे हैं. इधर भोजपुरी कलाकारों ने भी अपने फैंस के लिए एक के बाद एक होली स्पेशल भोजपुरी गानें रिलीज करके उन्हें सरप्राइज कर दिया है. हाल ही में भोजपुरी फिल्म जगत की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपना होली गीत 'प्राइवेट रोमांस' (Private Romance) रिलीज किया था. अब निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) का लेटेस्ट होली गीत भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस गाने का नाम है 'टिक टोक वाली, होली कब मनईबू.' ये भी पढ़ें: Holi Bhojpuri Song 2020: अक्षरा सिंह ने रिलीज किया नया गाना ‘प्राइवेट रोमांस’, कहा- TikTok पर होली मेरा Viral करा दे

इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया है. इस गाने में ये दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. गाने में निरहुआ अपनी पत्नी से कह रहे हैं कि टिक टोक (TikTok) के चक्कर में वो होली कब मनाएंगी.

इस गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लाल साड़ी पहनी हुई अपने बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने में ये दोनों बेहद लाजवाब स्टाइल में डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस गाने को अब तक 1 लाख 50 हजार लोग देख चुके हैं और इंटरनेट पर इनके गाने की धूम है.

यकीनन भोजपुरी के ये कलाकार भी अब होली का रंग जमाने को तैयार नजर आ रहे हैं और ऐसे में ये फैंस के लिए नए गानों की सौगात लेकर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2020 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).