बॉलीवुड

पैपराजी के सामने फिर दिखा तैमूर का क्यूट अंदाज, कैमरामैन को देखते ही कहा- ये भाई लोग (Video)

करीना कपूर के बेटे तैमूर अब मुंबईयां अंदाज में कैमरामैन के साथ बातें करते दिखाई दिए.

पैपराजी के सामने फिर दिखा तैमूर का क्यूट अंदाज, कैमरामैन को देखते ही कहा- ये भाई लोग (Video)
करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की तरह ही उनके साहबजादे तैमूर (Taimur) की भी लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. यही कारण है कि पैपराजी को जैसे ही उनके आने की भनक लगती है वो वहां पहुंच जाते हैं. तो वहीं तैमूर भी कई बार मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर और कह जाते है जिसे चलते खबरें बन जाती हैं. ऐसे में अब तैमूर का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें तैमूर की फोटो कैप्चर करने आए पैपराजी को देख वो कहते है ये भाई लोग.

इस वीडियो में पहले तैमूर एक शख्स की गोद में बैठकर पास होते दिखाई दे रहे हैं. जिसे पीछे करीना कपूर खान और उनकी मां बबिता भी नजर आ रही हैं. ऐसे में तैमूर जैसे ही आगे बढ़ते है उनकी आवाज आती है जहां वो कहते है ये भाई लोग. मुंबईयां भाषा में बोला गया तैमूर का डायलॉग काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल इन दिनों तैमूर के कई मस्ती भरे वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो अपने अम्मी और अब्बा के साथ एड शूट पर पहुंचे थे. इस दौरान तैमूर सैफ और करीना के एड शूट में उनकी हेल्प करते दिखाई दिए थे. एयर ब्लोवर के साथ वो उनके सीन को और परफेक्ट बनाते दिखाई दिए. इस वीडियो के सामने आने के साथ ही दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर रियेक्ट किया. इनका रिएक्शन भी काफी समय तक चर्चा में रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).