आलिया भट्ट के फोन की वालपेपर रहते है रणबीर कपूर? किसिंग फोटो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर रंलिया करके ट्रेंड शुरू हो चुका है. जहां अलिया के फोन के वालपेपर पर रणबीर की फोटो होने का दावा किया जा रहा है.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बीच के रिश्ते से आज भला कौन नहीं वाकिफ है. फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के साथ ही इनके बीच नए रिश्ते की खबरें भी आने लगी. आज दोनों की गिनती बॉलीवुड के लवबर्ड के तौर पर की जाती है. दोनों को बॉलीवुड पार्टी और इवेंट पर साथ देखा जाता है. ऐसे में अब कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल कल रात अलिया भट्ट अपनी ख़ास दोस्त आकांशा रंजन कपूर के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्टी की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी. इस दौरान आलिया के फोटो की झलक मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होनी शुरू हो गई है.
दरअसल माना जा रहा है कि अलिया के फोन पर मौजूद वालपेपर में रणबीर कपूर और उनकी फोटो है. ये तब की फोटो है जब दोनों रणबीर के कजिन अरमान जैन के रिसेप्शन में शामिल हुए थे. इस फोटो में दोनों किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
जिसके बाद सोशल मीडिया पर रंलिया करके ट्रेंड शुरू हो चुका है. जहां अलिया के फोन के वालपेपर पर रणबीर की फोटो होने का दावा किया जा रहा है.
हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बारें में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

