साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही विपक्ष में काबिज कांग्रेस इस मसले पर हमलावर है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत का लोकतंत्र उस समय क्षतिग्रस्त हो गया जब केंद्र सरकार ने अवैध तरीके से नेताओं को नजरबंद किया. यह सही समय है महबूबा मुफ्ती को जल्द रिहा किया जाए.
कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के मामले देश के हर राज्यों में बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े 17 लाख के पार चली गई है. इसी कड़ी में भारत सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
कमला रानी के निधन पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया है. कमला कोरोना से संक्रमित थी.
राजधानी दिल्ली एम् रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताना चाहते हैं कि एक 29 वर्षीया महिला ने साउथ दिल्ली में अपने बीएमडब्लू कार से आइसक्रीम स्टाल को टक्कर मार दी. यह हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है. यह पूरी घटना ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित सपना चिनेमा के पास हुई. इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं. आरोपी महिला ड्राइवर का नाम रोशनी अरोरा बताया जा रहा है जो फरीदाबाद की रहने वाली है. महिला को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है.
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वैसे दोनों सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर कई बार बातचीत हुई है. लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा अब तक नहीं निकल सका है. लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच खबर है कि भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत आज फिर होने जा रही है. इस बातचीत में जो निर्णय होगा उसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.
अयोध्या नगरी में भगवान राम के मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पांच अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम होने जा रहा है. कोरोना संकट के चलते चुने हुए लोगों को बुलाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शिरकत करने आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या का दौर करने जा रहे हैं.
राशिफल 2 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लगातार बयानबाजी का दौर शुरू है. मुंबई और बिहार पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हुई हैं. इसी बीच आज बिहार पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के मद्देनजर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची. जब बिहार पुलिस के अधिकारी वहां से निकले तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस हमें पूरी तरह से सहयोग कर रही है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना ने भी कोरोना ने अपने पैर पसारे हैं. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान उठाना पढ़ रहा है. लेकिन लगातार बंद चले रही चीजों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है जिससे लोगों के सामने आर्थिक किल्लत न हो. दिल्ली में अनलॉक-3 को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल में एक बार फिर ठनी है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में 25 जुलाई से लापता एक वकील का मर्डर हो गया है. यूपी पुलिस ने जांच कर लापता वकील की लाश को बरामद कर लिया है. वकील कोतवाली खुर्जा क्षेत्र से लापता हो गए थे, मृतक वकील का नाम धर्मेंद्र चौधरी (Advocate Dharmendra Chaudhary ) बताया जा रहा है.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Case) मामले में शुरू से ही बयानबाजी का दौर शुरू है. इस मामले में कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं. यह मामला इतना हाईप्रोफाइल है कि राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी जारी है. लगातार जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है.
कोरोना संकट के बीच पुरे देश में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम भाइयों ने शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा की. बताना चाहते हैं कि दिल्ली की जामा मस्जिद में आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज अदा की गई.
राशिफल 1 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी खूब हो रही है. मुंबई पुलिस भले ही मामले की जांच कर रही हो लेकर मृतक सुशांत के परिवार वालों की तरफ से महाराष्ट्र सरकार और जांच एजेंसी को निशाना बनाया जा रहा है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. इस मामले में रोजाना कुछ न कुछ बयानबाजी हो रही है. साथ ही घटनाक्रम में अपडेट आ रहा है. सचिन पायलट की नाराजगी के बाद सूबे की सियासत में ड्रामा शुरू है. राज्य में बीएसपी के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर घमासान जारी है. बीजेपी सहित बीएसपी की तरफ से मामले पर खूब बयानबाजी हो रही है.
देश में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की इस लड़ाई में केंद्र के साथ सहयोग कर सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. कोरोना की वैक्सीन अब तक बाजार में नहीं आई है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े 16 लाख पहुंच गई है.
अक्सर देखा जाता है कि लोग वाहन चलाते वक्त फोन पर बात करते दिखाई पड़ते हैं. इसमें दो पहिया और चार पहिया गाड़ी चलाने वाले शामिल हैं. लेकिन अब ऐसा अगर आप यूपी में करते हैं तो आपको बहुत महंगा पड़ सकता है. सूबे की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मोटरयान नियमावली में बढ़ी हुई दरों को लेकर आदेश जारी किया है.
सचिन पायलट की नाराजगी के बाद राजस्थान में शुरू हुआ राजनीतिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में सियासत में रोजाना बदलाव हो रहा है. सूबे की सियासत के लिए विधानसभा का सत्र कई मायनों में अब खास नजर आ रहा है. इसी बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर फिर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर के होटल फेयरमाउंट में मौजूद कांग्रेस विधायकों को सीएम अशोक गहलोत शिफ्ट करने जा रहे हैं.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 मामलो को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक बिमारी से निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना के चलते हर सेक्टर पर नुकसान हुआ है. इसके साथ ही लोगों के एक जगह जुटने पर भी पाबंदी है.