लाइफस्टाइल

राशिफल 2 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 2 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.

राशिफल 2 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 2 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.

वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं.

मिथुन- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ उपाय- पीपल के पेड़ को जल दें.

कर्क-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

सिंह-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

कन्या- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

शुभ उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें.

तुला- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें.

धनु- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.

मकर-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ उपाय- काम की शुरुआत मीठा खाकर करें.

कुंभ-आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें.

मीन- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).