साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
लोकसभा ने मंगलवार को आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 को हरी झंडी दे दी है. हालांकि इस विधेयक के पास होने के बाद विपक्ष लगातार इस मसले पर केंद्र पर हमलवार है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने इस विधेयक को लेकर प्रतिक्रिया दी है. फारूक अब्दुला ने कहा कि यह किसानों के लिए समस्याजनक है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हर मोर्चे पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ ले रहे है. प्रियंका ने एक बार फिर बेरोजगारी के मसले को लेकर कहा कि सरकार ने अगर अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे. वहीं अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा अहि. देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 51 लाख के पार चली गई है. इसी बीच मोदी सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. बताना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश के दमोह से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 51 लाख के पार चली गई है. दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था, गिरती जीडीपी और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर नजर आ रही है.
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. यही कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से वोटरों को लुभाने की हर कोशिश कर रहे हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला जेडीयू-बीजेपी गठबंधन बनाम आरजेडी-कांग्रेस के बीच है. बिहार में बाढ़ के चलते बहुत नुकसान पहले ही हुआ है. इसी बीच प्रशासन की अनदेखी का बहुत बड़ा मामला सामने आया है. राज्य के गया स्थित बुधौल गांव में पिछले 30 साल से एक पुल बनाने की मांग हो रही थी .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए. भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है. इसके साथ ही आज सुबह से ही पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई नेताओं सहित सभी लोग दे रहे हैं. इसी कड़ी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.
राशिफल 17 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
राजस्थान के कोटा में चंबल नदी में आज सुबह करीब 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही नाव पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है. साथ ही कई लोग लापता हुए हैं. इसी बीच हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मसले पर दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला समय-समय पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. इसी बीच एक बार राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने क्रोनोलॉजी समझा कर पूछा है कि आखिर मोदी सरकार क्यों डरती है.
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. दरअसल रैना की बुआ के परिवार पर हुए हमले को लेकर सूबे की सरकार से उन्होंने जल्द से जल्द एक्शन लेने की गुहार लगाई थी.
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. सूबे की सभी पार्टियां अपनी तरफ से वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश में जुटी हैं. साथ ही राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू है. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के एक वादे को याद दिलाते हुए नीतीश और बीजेपी दोनों पर हमला बोला है.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आएगी इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना, देश की अर्थव्यवस्था, जीडीपी सहित तमाम मसलों को लेकर कांग्रेस शुरू से केंद्र सरकार पर हमलावर है.
राशिफल 16 सितंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसी बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. इसके साथ ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत अडानी ग्रुप को छह हवाई अड्डे सौंपने का मामला लगातार पहले भी चर्चा में रहा है. इसी बीच कांग्रेस इस मसले को लेकर एक बार फिर हमलावर हो गई है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में इस मुद्दे को लेकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करके सरकार ने अडानी ग्रुप को एयरपोर्ट देखरेख के लिए दिया गया.
भारत में कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते देश में मोदी सरकार ने मार्च महीने में लॉकडाउन की घोषणा की. साथ ही कई फेज में लॉकडाउन लगाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदुर अपने घर लौटे. लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मौत और उनकी नौकरी जाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने हमला बोला है.
भारत में कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोरोना से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आती है तब तक इस वायरस से निजत नहीं मिलने वाली है. इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने मृत्यु दर को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. जिसके अनुसार विश्व की तुलना में मृत्यु दर सबसे कम है.
राशिफल 15 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. वृषभ-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी
राशिफल 14 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल.मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
बिहार की राजनीति में अहम रोल अदा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद का आज निधन हो गया है. दरअसल उनका राजधानी दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था. रघुवंश प्रसाद 74 साल के थे. उनकी तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एडमिट कराया गया था. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट किया है.