लाइफस्टाइल

राशिफल 16 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 16 सितंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.

राशिफल 16 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 16 सितंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ अंक-3

वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ अंक-9

मिथुन-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ अंक-4

कर्क- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ अंक-1

सिंह-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ अंक-7

कन्या- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ अंक-3

तुला- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ अंक-5

वृश्चिक-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ अंक-8

धनु-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ अंक-2

मकर- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ अंक-4

कुंभ-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ अंक-9

मीन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक-3

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).