Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav Attacks BJP Govt: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तंज, एसपी चीफ बोले-दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार
देश में एक तरफ कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हर मोर्चे पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ ले रहे है. प्रियंका ने एक बार फिर बेरोजगारी के मसले को लेकर कहा कि सरकार ने अगर अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे. वहीं अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है.
नई दिल्ली, 17 सितंबर. देश में एक तरफ कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) हर मोर्चे पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ ले रहे है. प्रियंका ने एक बार फिर बेरोजगारी के मसले को लेकर कहा कि सरकार ने अगर अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे. वहीं अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि युवा की मांगे- समय पर परीक्षा, तय समय में रिजल्ट, बगैर कोर्ट गए Joining, नौकरियां बढ़ें, संविदा कानून रद्द हो. युवाओं ने महाहुंकार भरी है. अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे. यह भी पढ़ें-Priyanka Gandhi Attack On Yogi Govt: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, बोली- नौकरियों पर लगे ग्रहण से युवा हताश, रोजगार विरोधी सरकार से हम लड़ेंगे
प्रियंका गांधी का ट्वीट-
युवा की मांगें
👉समय पर परीक्षा
👉तय समय में रिजल्ट
👉 बगैर कोर्ट गए joining
👉नौकरियां बढ़ें
👉संविदा कानून रद्द हो
युवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे#राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस#NationalUnemploymentDay
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 17, 2020
वहीं यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब जवान भी ख़िलाफ़, किसान भी ख़िलाफ, तब समझो दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार.
अखिलेश यादव का ट्वीट-
जब जवान भी ख़िलाफ़, किसान भी ख़िलाफ
तब समझो दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2020
ज्ञात हो कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निधाना साधते हुए कहा था कि वाह री सरकार. पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे. जिसको मिलेगी उसको 30-35 से पहले नहीं मिलेगी। फिर उस पर 5 साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी. और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना. युवा सब समझ चुका है. अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

