राशिफल 17 सितंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 17 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
राशिफल 17 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. गाड़ी संभालकर चलाएं.
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-1
वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-6
मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. किसी से ना उलझें.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक-3
कर्क- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक-8
सिंह-आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है.
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक-4
कन्या- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-7
तुला- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. तबियत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक-3
वृश्चिक- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग- बैगनी
शुभ अंक-7
धनु- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. बॉस से विवाद हो सकता है.
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-2
मकर- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग- भगवा
शुभ अंक-6
कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक-1
मीन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-3
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

