देश

Happy Birthday PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-राहुल गांधी, अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए. भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है. इसके साथ ही आज सुबह से ही पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई नेताओं सहित सभी लोग दे रहे हैं. इसी कड़ी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

Happy Birthday PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-राहुल गांधी, अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फोटो क्रेडिट-Twitter)

नई दिल्ली, 17 सितंबर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए. भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन (Happy Birthday PM Narendra Modi) को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही है. इसके साथ ही आज सुबह से ही पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई नेताओं सहित सभी लोग दे रहे हैं. इसी कड़ी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है. मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें. यह भी पढ़ें-PM Narendra Modi 70th Birthday: आज है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, जानें इनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट-

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी.

अमित शाह का ट्वीट-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की बधाई.

राहुल गांधी का ट्वीट-

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को दी बधाई-

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा से आप,इसी प्रकार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए माँ भारती को गौरवभूषित करते रहें. दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयश: भवतु.

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट-

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. वह एक व्यक्ति नहीं संस्था हैं. उनके हृदय में बचपन से निर्धनों के प्रति करूणा का भाव रहा है. उनके बाल्यकाल से साहस के वृतांत जानने को मिलते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).