साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
प्याज के दाम आसमान छु रहे हैं. बावजूद इसके सरकार की तरफ से महज बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में महंगाई को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है . साथ ही प्याज के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. बताना चाहते हैं आरजेडी नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव में केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्याज ने शतक लगा दिया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले अब तेज हो गए हैं. जहां कांग्रेस-आरजेडी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है वहीं बीजेपी-जेडीयू हर मोर्चे पर नीतीश कुमार को घेरती दिखाई पड़ रही है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनाव सभा के दौरान आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.
भारत में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है तो दूसरी तरफ फर्जी खबरों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की फेक खबरें वायरल होती रहती हैं. जिसमें तरह-तरह के दावे किये जाते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम जनधन खाते से हर निकासी पर ग्राहकों से 100 रुपए चार्ज किए जाएंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. वैसे राज्य में प्रमुख टक्कर नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रहा है. हालांकि ये तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा कि कौन किसपर भारी पड़ रहा है. बिहार में पहले चरण के लिए बोटिंग हो चुकी है और अब दुसरे चरण के मतदान पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है.
राशिफल 30 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है. दरअसल पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने सार्वजनिक रूप से माना कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला पाक ने कराया था. उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की सबसे बड़ी कामयाबी है. इसे लेकर अब भारत में सियासत शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं पर हमला बोला है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. बावजूद इसके पाकिस्तान इसे सिरे से खारिज करता रहता है. लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई मुद्दों पर बात की. साथ ही पाकिस्तान कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में धीमा पड़ गया है. हालांकि कोविड-19 से सबसे अधिक कोहराम महाराष्ट्र में मचाया था. यही कारण है सूबे की उद्धव सरकार किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मुड में नहीं है. इसलिए राज्य सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. बताना चाहते हैं कि सूबे में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को बढाया गया है.
राजधानी दिल्ली में इसी महीने की शुरुआत में कोरोबारी अमन बैंसला ने आत्महत्या कर ली थी. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था. इसी बीच आज राजधानी दिल्ली में कारोबारी अमन बैंसला को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए लोग सड़कों पर उतरे. बताना चाहते हैं कि कारोबारी को इंसाफ मिले इसके लिए लोग दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे पर जमा हुए.
बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां रोजाना तेज होती जा रही है. पूरा विपक्ष हर मोर्चे पर सूबे की नीतीश सरकार पर हमलावर है. राज्य की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा करते हुए ट्वीट किया है. उनका कहना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन उन्हें बेहतर कल के लिए आश्वस्त करता है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हुआ है. यही कारण है कि सूबे में सियासी पारा और भी अधिक अब चढ़ता जा रहा है. वैसे प्रमुख मुकाबला नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रहा है. कांग्रेस इस चुनाव में आरजेडी के साथ अपनी किस्मत आजमां रही है. जबकि बीजेपी और जेडीयू एक साथ चुनाव मैदान में है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसा है.
राशिफल 29 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें.
भारत में कोविड-19 महामारी का प्रकोप धीमा पड़ गया है. दूसरी तरफ कोरोना के मद्देनजर बनाए गए आरोग्य सेतु ऐप को लेकर अब घमासान शुरू है. यह ऐप कोविड-19 से जुड़ी तमाम जानकारी और गाइडलाइन्स, हर राज्यों के हेल्पलाइन सहित कई अहम जानकारी यूजर्स को मुहैया कराता है. इसी बीच ऐप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर के पास यह जानकारी नहीं है कि आरोग्य सेतु ऐप को किसने बनाया है.
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो गई है. इस वायरस से संक्रमित मामले धीमी गति से सामने आ रहे हैं. बावजूद इसके डीजीसीए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है. यही कारण है कि नागर विमानन महानिदेशालय ने सावधानी के मद्देनजर इंटरनेशनल उड़ानों को फिलहाल राहत नहीं देने का फैसला किया है. बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है.
उत्तर प्रदेश में अगले महीने यानि नवंबर में राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसके मद्देनजर बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की हुई है. लेकिन चुनाव से ठीक पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी को एक तगड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 के अपना प्रस्ताव वापस लेने की जानकारी सामने आ रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ आज पहले चरण की वोटिंग चल रही है तो दूसरी तरफ नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. वैसे सूबे की 16 जिलों की 71 सीटों पर बिहार में आज वोटिंग शुरू है. इसी बीच कांग्रेस नेता और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने चिराग पासवान के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. गोहिल ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि ‘चिराग’ उनका घर रोशन करें लेकिन नीतीश कुमार का जला दें.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच महागठबंधन के प्रेस कांफ्रेंस कर मुंगेर मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है. दरअसल मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प और फायरिंग हो गई थी. इसी को लेकर महागठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. बुधवार यानि आज सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहे हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बनाम जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के बीच है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार के मतदाताओं से वोट करने की अपील की. साथ ही पीएम ने कहा कि सावधानी बरतते हुए वोट डाले और मास्क जरूर पहनें.
राशिफल 28 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राशिफल 27 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.