देश

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस का बिहार की सरकार पर तंज, कहा-राज्य को विकास नहीं सिर्फ भाषण मिला, गरीब बच्चों को ना शिक्षा, ना पोषण मिला है

बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हुआ है. यही कारण है कि सूबे में सियासी पारा और भी अधिक अब चढ़ता जा रहा है. वैसे प्रमुख मुकाबला नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रहा है. कांग्रेस इस चुनाव में आरजेडी के साथ अपनी किस्मत आजमां रही है. जबकि बीजेपी और जेडीयू एक साथ चुनाव मैदान में है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसा है.

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस का बिहार की सरकार पर तंज, कहा-राज्य को विकास नहीं सिर्फ भाषण मिला, गरीब बच्चों को ना शिक्षा, ना पोषण मिला है
राहुल गांधी और नीतीश कुमार (Photo Credits-PTI)

पटना, 29 अक्टूबर. बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर पहले चरण का मतदान बुधवार को खत्म हुआ है. यही कारण है कि सूबे में सियासी पारा और भी अधिक अब चढ़ता जा रहा है. वैसे प्रमुख मुकाबला नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बनाम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही नजर आ रहा है. कांग्रेस (Congress) इस चुनाव में आरजेडी (RJD) के साथ अपनी किस्मत आजमां रही है. जबकि बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव मैदान में है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसा है. कांग्रेस ने कहा कि राज्य को विकास नहीं सिर्फ भाषण मिला, गरीब बच्चों को ना शिक्षा, ना पोषण मिला है.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि बिहार को विकास नहीं सिर्फ भाषण मिला है. बिहार के गरीब बच्चों को ना शिक्षा, ना पोषण मिला है. बिहार जवाब देने को तैयार है, जेडीयू-भाजपा ठगबंधन सत्ता से बाहर है. जिसमें एक शख्स कहता दिखाई पड़ रहा है कि नीतीश कुमार ने सिर्फ भाषण दिया है और काम कुछ नहीं किया. इस दौरान गरीबी सहित तमाम मसलों पर शख्स सरकार को फेल बताता दिख रहा है. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव पर बोले सचिन पायलट, चुनाव में घोषणा करना COVID-19 की मुफ्त वैक्सीन देंगे, मानसिक दिवालियापन दर्शाता है

कांग्रेस का ट्वीट-

ज्ञात हो कि कांग्रेस-आरजेडी रोजाना बिहार सरकार को हर मोर्चे पर घेरती दिखाई पड़ रही है. इससे पहले बुधवार को सूबे में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर वोट पड़े हैं. जिसके साथ ही 1 हजार 66 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).