लाइफस्टाइल

राशिफल 27 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 27 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.

राशिफल 27 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 27 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

वृषभ- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

मिथुन- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

कर्क- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

सिंह- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

कन्या- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

तुला- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

वृश्चिक- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

धनु- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

मकर- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

कुंभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

मीन- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).