लाइफस्टाइल

राशिफल 29 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 29 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें.

राशिफल 29 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 29 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक- 6

वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए सावधानी से अपना काम करें.

शुभ अंक- 9

मिथुन- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. माता-पिता की कोई भी बात न टालें. बिना वजह किसी से न उलझें.

शुभ अंक- 1

कर्क- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.

शुभ अंक- 3

सिंह- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. माता-पिता की कोई भी बात न टालें.

शुभ अंक- 7

कन्या- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा.

शुभ अंक- 5

तुला-आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ अंक- 8

वृश्चिक- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. पैसों को लेकर किल्लत हो सकती है.

शुभ अंक- 2

धनु- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें.

शुभ अंक- 4

मकर- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक- 9

कुंभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार के साथ दिन बिताएंगे. परिवार से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.

शुभ अंक- 7

मीन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें. किसी पुराने साथी का फोन आ सकता है.

शुभ अंक- 2

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).