देश

Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का तेजस्वी यादव पर वार, कहा-पोस्टर से माता-पिता का चेहरा हटाया, बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले अब तेज हो गए हैं. जहां कांग्रेस-आरजेडी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है वहीं बीजेपी-जेडीयू हर मोर्चे पर नीतीश कुमार को घेरती दिखाई पड़ रही है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनाव सभा के दौरान आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.

Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का तेजस्वी यादव पर वार, कहा-पोस्टर से माता-पिता का चेहरा हटाया, बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और तेजस्वी यादव (Photo Credits-ANI/PTI)

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले अब तेज हो गए हैं. जहां कांग्रेस-आरजेडी (Congress-RJD) लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर है वहीं बीजेपी-जेडीयू (BJP-JDU) हर मोर्चे पर नीतीश कुमार को घेरती दिखाई पड़ रही है. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने एक चुनाव सभा के दौरान आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पोस्टर से माता-पिता का चेहरा हटाया, बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते.

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया.  चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हो. जंगलराज के मसले पर पूछे गए सवाल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कोई जवाबी नहीं दिया. बल्कि वह रोजगार सहित अन्य मसलों पर बात कर रहे हैं. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बिहार में ऐसा कोई भी विभाग नहीं बचा जहां 'कुशासन बाबू' ने भ्रष्टाचार नहीं किया

ANI का ट्वीट-

वहीं इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेगूसराय में कहा कि आप बताइए- लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? लूटराज चाहिए या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए? चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही भाजपा लगातार जंगलराज के मुद्दे पर आरजेडी और तेजस्वी यादव को घेरती नजर आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).