राशिफल 28 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 28 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राशिफल 28 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.
शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.
शुभ अंक - 2
वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.
शुभ अंक - 6
मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.
शुभ अंक -9
कर्क- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
शुभ दान - इत्र का दान करें.
शुभ अंक - 4
सिंह- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.
शुभ अंक - 8
कन्या- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ दान - रक्तदान करें.
शुभ अंक -1
तुला- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.
शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.
शुभ अंक - 3
वृश्चिक- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ दान - चावल का दान करें.
शुभ अंक - 5
धनु- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
शुभ दान - चीनी का दान करें.
शुभ अंक - 7
मकर- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.
शुभ अंक -9
कुंभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.
शुभ अंक - 2
मीन- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.
शुभ अंक - 7
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

