साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और फिर कई नेताओं के नजरबंद करने के बाद से ही केंद्र की मोदी सरकार लगातार निशाने पर है. केंद्र ने नेताओं को नजरबंदी से रिहा तो कर दिया है बावजूद इसके केंद्र को लेकर इन नेताओं की तरफ से बयानबाजी जारी है. इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत-पाकिस्तान के बीच में अमन का पुल बनाना पडे़गा जिसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी.
मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर घमासान कल खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं. इससे पहले बयानबाजी तेज हो गई है. वैसे केंद्र और किसानों के बीच इससे पहले कई दौर की बातचीत हुई है. लेकिन मसले का कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों और मोदी सरकार के बीच कल एक बार बातचीत होनेवाली है. इसी बीच आप ने केंद्र और कांग्रेस पर हमला बोला है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि किसानों के विरोध में मोदी तो छुट्टी के लिए मिलान में राहुल गांधी, किसानों की सेवा में केजरीवाल.
कृषि बिल को लेकर जारी घमासान खत्म होगा या नहीं यह बुधवार को साफ हो जाएगा. दरअसल केंद्र और किसानों के बीच एक बार बातचीत कल यानि 30 दिसंबर को होने जा रही है. इस बैठक से पहले सियासी पारा गरमा गया है. लगातार केंद्र पर हमलावर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी आक्रामक हो गई है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि राजधानी में MSP लागू ना कर किसानों के दुश्मन बने बैठे हैं केजरीवाल.
भारत में कोरोना का प्रकोप धीमा पड़ गया है. हालांकि सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. कोरोना का कहर झेल चुकी मुंबई में धीरे-धीरे सब खुल गया है. लेकिन बीएमसी बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही कारण है कोरोना संकट के मद्देनजर बीएमसी ने मुंबई में 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है.
भारतचीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गलवान घाटी में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात जो तनावपूर्ण बने हुए हैं. चीन की तरफ से माहौल को शांत करने की कवायद कई बार हो चुकी है. हालांकि भारत के तेवर चीन को लेकर आक्रामक रहे हैं. इसी बीच वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने चीन के साथ जारी तनाव पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि चीन बड़ी तादात में एलएसी पर है. जिसे देखते हुए हमने जरूरी कदम उठाया है.
देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर सवाल उठता रहा है. विपक्ष लगातार इस मसले को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधती रही है. इसी बीच महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि दमनकारी नीतियों के जरिए महिलाओं पर अत्याचार भाजपा की पहचान है.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने एमसीजी में खेले गए दुसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. भारत की इस जीत के बाद जहां कप्तान रहाणे की तारीफ़ हो रही हैं वहीं टीम इंडिया के हौसले जीत के बाद बुलंद नजर आ रहे हैं. दरअसल इस मैच के शुरूआती सत्र में ही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया था. जिसका नतीजा यह रहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त दे दी. रहाणे की कप्तानी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढाया है.
केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. साथ ही केंद्र से इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. किसानों के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है. केंद्र और किसानों के बीच बुधवार को एक बार कृषि कानूनों को लेकर बातचीत होने जा रही है. बातचीत से पहले मोदी सरकार के तेवर में नरमी जरूर आयी है.
टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 100वें टेस्ट मैच को यादगार बना दिया है. दरअसल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को आठ विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. इसी बीच ऑस्ट्रलिया को एक और झटका लगा है. इस मैच के बाद आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया टीम पर धीमी गति से ओवर रेट बनाए रखने के लिए 40 फीसदी जुर्माना गया है.
29 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें. मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब सहित कई जगहों पर न्यूनतम तापमान रविवार को पांच डिग्री से कम रहा है. इसी बीच मायानगरी मुंबई भी ठंड से दस्तक दे दी है. वैसे मुंबई में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. मुंबई में मौसम बदलने से लोग खुश नजर आ रहे हैं. जिसके चलते मुंबईकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र और किसानों के बीच बात बनेगी या नहीं यह 30 दिसंबर को पता चलेगा. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत पहले भी हो चुकी है लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका है. इसी बीच खबर है कि 30 दिसंबर को मोदी सरकार और किसानों के बीच बातचीत होने जा रही है. विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. किसानों के आंदोलन के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बड़ा बयान दिया है.
भारत में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है तब तक इस वायरस से निजात नहीं मिलनेवाली है. इसी बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसके अनुसार कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मोदी सरकार जल्द दे सकती है. ऐसी उम्मीद कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने जतायी है.
कृषि कानूनों को लेकर घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है. एक तरफ किसानों का आंदोलन जारी है तो दूसरी तरफ मोदी सरकार की तरफ से मामले का हल निकालने की कवायद शुरू हो गई है. केंद्र और किसानों के साथ 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बातचीत होने जा रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसान की आत्मनिर्भरता के बिना देश कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता.
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का विरोध लगातार किसानों की तरफ से किया जा रहा है. किसान पिछले 33 दिनों से कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि मामले का हल निकालने की कवायद एक बार दोनों तरफ से शुरू हो गई है. इसी बीच विपक्ष फिर केंद्र पर हमलावर नजर आ रहा है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए.
कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. वैसे किसानों के आंदोलन को 32 दिन पुरे हो चुके हैं. लेकिन इस मामले का हल अभी तक नहीं निकल सका है. बातचीत के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे किसानों में बातचीत का समय दिया है. इस मसले पर आलम यह है कि बयानबाजी खत्म नहीं हो रही है. इसी बीच मोदी सरकार को उम्मीद है कि किसानों के मसले का हल जल्द ही निकल जाएगा. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक बयान में कहा कि हमें उम्मीद कि कल होने वाली बैठक में समाधान तक पहुंच सकेंगे.
आईसीसी ने आज यानि 28 दिसंबर को दशक के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनते हुए उन्हें अवॉर्ड से नवाजा है. हर भारतीय और क्रिकेट के फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दशक का बेहतरीन वनडे खिलाड़ी आईसीसी ने चुना है. इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी आईसीसी की लिस्ट में जगह मिली है. महेंद्र सिंह धोनी को खेल भावना पुरस्कार से सम्मानीत किया गया है.
28 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. मिथुन-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
27 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे. वृषभ- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें.
26 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. वृषभ-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.