राशिफल 29 दिसंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
29 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें. मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
29 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
शुभ रंग-सफेद
शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग महिला को कोई गिफ्ट दें.
वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें.किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग-क्रीम
शुभ उपाय- छोटी बच्ची को खीर खिलाएं.
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
शुभ रंग-पीला
शुभ उपाय- पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.
कर्क-आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
शुभ रंग- भगवा
शुभ उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर नहाएं.
सिंह- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.
शुभ रंग-नारंगी
शुभ उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.
कन्या- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
शुभ रंग-बैगनी
शुभ उपाय- नहाने के पानी में पीला फूल डालकर नहाएं.
तुला- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ रंग-भूरा
शुभ उपाय- किसी असहाय को हलवा-पूड़ी खिलाएं.
वृश्चिक- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.
शुभ रंग-नीला
शुभ उपाय- बताशे का प्रसाद बांटें.
धनु- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.
शुभ रंग-पीला
शुभ उपाय- लक्ष्मी मंदिर में लाल फूलों की माला चढ़ाएं.
मकर- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.
शुभ रंग-लाल
शुभ उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
कुंभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. माता-पिता की कोई भी बात आज ना टालें.
शुभ रंग-पर्पल
शुभ उपाय- तुलसी के पौधे की पूजा करें.
मीन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग-सफेद
शुभ उपाय- पर्स में सफेद फूल रखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

