साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
16 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. वृषभ- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. मिथुन- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. कर्क- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सिंह-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा.
कर्नाटक में संख्या बल से जूझ रहे कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर के गठबंधन पर BJP की कर्नाटक इकाई के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह 4 से पांच दिन में सरकार बना लेंगे. बता दें कि सोमवार को येदियुरप्पा ने यह दावा तब किया जब कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश ने 18 जुलाई को विश्वास मत की तारीख तय की है.
लोकसभा में सोमवार को NIA को ज्यादा ताकत देने वाला संशोधन बिल पेश हुआ. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी बीच में खड़े हुए और विरोध किया. अब असदुद्दीन ओवैसी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी भाजपा के फैसलों का समर्थन नहीं करता है, वे उन्हें देशद्रोही कहते हैं. क्या उन्होंने नेशनलऔर एंटी नेशनल की दुकान खोल हुई है?
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वे लोकसभा चुनाव में अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. नीरज शेखर तब से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे.
आईसीसी की वर्ल्ड कप टीम में इंग्लैंड के जेसन रॉय और टीम इंडिया के रोहित शर्मा को ओपनर बल्लेबाज चुना गया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में जबर्दस्त प्रदर्शन किया. जहां रॉय ने वर्ल्ड कप में खेली 7 पारियों में 63.28 की औसत से 443 रन बनाए.इसके साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को भी वर्ल्ड कप इलेवन में जगह मिली है. उन्हें इस टीम का कप्तान भी चुना गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को दोपहर बाद अंधेरा छा गया और इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई. इसके साथ ही दिल्ली में बारिश का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश से पहले आंधी चली, जिसकी वजह से हवा की गति बहुत तेज रही.
आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब जीता. इस जीत पर पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा कि मैच की दूसरी पारी के आखिरी ओवर में ओवरथ्रो से इंग्लैंड को जो 6 रन मिले थे, वह गलत था. टॉफेल ने कहा अंपायर से गलती हुई और इसका फायदा इंग्लैंड को मिला, क्योंकि ना सिर्फ 1रन एक्स्ट्रा इंग्लैंड के खाते में जुड़ा बल्कि स्टोक्स भी स्ट्राइक पर वापस आ गए.
लॉर्ड्स के मैदान पर आईसीसी विश्वकप 2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने सुपरओवर में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.बता दें कि जब इंग्लैंड ने विश्वकप जीता और बाद में ट्रॉफी बांटी गई. तो पूरी टीम ने फोटो सेशन कराया, इसी बीच जॉनी बेयरस्टो ने शैंपेन की बोतल खोली. जैसे ही बोतल खुली तो साइड में खड़े मोईन और राशिद ने तुरंत देखा और वहां से भाग निकल पड़े.
15 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है.वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. कर्क- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
14 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. मिथुन- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. कर्क- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
13 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मिथुन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.कर्क- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है.
कर्नाटक सियासी ड्रामे पर पहली बार राहुल गांधी का बयान आया है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी ऐसे मामलों में धनबल का प्रयोग करती है. वह राज्य सरकारों को गिराने के लिए ऐसा करती है. हम पहले भी यह देख चुके हैं बीजेपी उत्तर पूर्व राज्यों मेें ऐसा कर चुकी है.
भारत करतारपुर वार्ता में बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल हो रहा है. इस बात पर चर्चा होनी है कि कौन लोग कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें श्रद्धालुओं के आने जाने और वीजे के इंतजाम को लेकर चर्चा होनी है. भारत-पाकिस्तान के विशेषज्ञ करतारपुर कॉरिडोर के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौता पर चर्चा करने को लेकर रविवार को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे.
12 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा.
कर्नाटक में मचे सियासी संकट और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में विधायकों के इस्तीफे को लेकर हुई सुनवाई के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सुप्रीम कोर्ट (के आदेश का जिक्र करते हुए कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि मेरे पास आज की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग है, जो सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी.
चांदनी चौक से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है. वही इस पुरे मामले पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक मैंने हाईकोर्ट का नोटिस नहीं देखा. मैंने ये खबर अभी टीवी पर ही देखी है.साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपना पक्ष अदालत में रखूंगा.
11 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.वृषभ-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. कर्क- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.
न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से मात दे. 48वें ओवर में जब एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी 30 गज के घेरे के अंदर थे, लेकिन धोनी जिस गेंद पर रन आउट हुए,उससे एक गेंद पहले कीवी ने फील्डिंग में बदलाव किया और 30 गज के सर्कल के अंदर सिर्फ 3 खिलाड़ी ही रह गए.
न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से मात देकर आईसीसी विश्वकप 2019 के फाइनल में जगह बनाई. इसी के साथ ही भारत का तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना भी टूट गया. टीम इंडिया के मैच हारने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है. मोदी ने आगे लिखा कि, मैच का परिणाम निराशाजनक रहा.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड मैदान में न्यूजीलैंड की टीम को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड के विरुद्ध टीम इंडिया के शुरुआत बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने साहसिक पारी खेली और विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगा दिया.