लाइफस्टाइल

राशिफल 15 जुलाई: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

15 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है.वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. कर्क- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.

राशिफल 15 जुलाई: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

15 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.किसी से ना उलझे.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - आसमानी

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग -पीला

मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक -3

शुभ रंग - सफेद

कर्क- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - बैगनी

सिंह- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - हरा

कन्या- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक -6

शुभ रंग - नारंगी

तुला- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - ग्रे

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - बैगनी

धनु- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - पीला

मकर- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -6

शुभ रंग - सफेद

कुंभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग -हरा

मीन- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग -पर्पल

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).