Maharashtra: महिला सरकारी अधिकारी बनकर विधवा को 'दैवीय प्रकोप' का डर दिखाया, पड़ोसी से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर; आरोपी फरार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने मई 2026 से दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला से संपर्क किया. उसने खुद को पुणे सहकारी आयुक्त कार्यालय की अधिकारी 'विद्या गोखले' बताकर पहले नौकरी से जुड़ी मदद का भरोसा दिलाया. इसके बाद उसने बातचीत को धीरे-धीरे महिला के निजी जीवन की ओर मोड़ दिया.
Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर तालुका के नेरी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर महिला सरकारी अधिकारी बनकर एक विधवा महिला को कथित तौर पर 'दैवीय प्रकोप' का डर दिखाकर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. आरोपी की पहचान दत्तू पिसे के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. Moradabad Burqa-Clad Woman Molestation Video: मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला से सड़क पर छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत; आरोपी गिरफ्तार
महिला सरकारी अधिकारी बनकर किया संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने मई 2026 से दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला से संपर्क किया. उसने खुद को पुणे सहकारी आयुक्त कार्यालय की अधिकारी 'विद्या गोखले' बताकर पहले नौकरी से जुड़ी मदद का भरोसा दिलाया. इसके बाद उसने बातचीत को धीरे-धीरे महिला के निजी जीवन की ओर मोड़ दिया.
ज्योतिष और वास्तु का सहारा लेकर जीता भरोसा
महिला का विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने उसकी जन्मतिथि, कुंडली और वास्तु से जुड़ी निजी जानकारियों का जिक्र किया. इसके बाद उसने दावा किया कि गांव का एक व्यक्ति दिव्य शक्तियों से संपन्न है. आरोपी ने महिला को धमकाया कि यदि उसने उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो उसके परिवार पर दैवीय प्रकोप आएगा. साथ ही यह भी कहा कि ऐसा करने पर उसके बेटे का भविष्य उज्ज्वल होगा.
मृत पति के मोबाइल से खुली साजिश
बार-बार आ रहे कॉल और दबाव से परेशान महिला ने अपने दिवंगत पति के मोबाइल में ऑटो-सेव हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी. रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उसने आवाज, बोलने के अंदाज और शब्दों के आधार पर कॉल करने वाले की पहचान अपने पड़ोसी दत्तू पिसे के रूप में की. इसके बाद उसे पता चला कि कथित महिला अधिकारी की आवाज भी दत्तू पिसे ने ही बदली थी और जिस पड़ोसी से संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा था, वह भी वही था.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
चिमूर पुलिस ने आरोपी दत्तू पिसे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. चिमूर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबाडे ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
राजनीतिक और सामाजिक पदों से जुड़ा रहा है आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक, दत्तू पिसे पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल की स्थानीय इकाई का उपाध्यक्ष रह चुका है. वर्तमान में वह चिमूर कृषि बाजार समिति के अंतर्गत एक कृषि संस्था का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

