देश

Nalasopara Fire: नालासोपारा में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित निकाला गया; एक महिला की मौत; VIDEO

घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVMC) का दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. दमकल की करीब 8 से 9 गाड़ियां और पानी के टैंकर आग पर काबू पाने के काम में जुटाए गए.

Nalasopara Fire: नालासोपारा में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित निकाला गया; एक महिला की मौत; VIDEO
Nalasopara Fire

 Nalasopara Fire: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में मंगलवार देर रात एक बहुमजली आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई. वसई-विरार लिंक रोड पर स्थित इंपीरियल हाइट्स (Imperial Heights) बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल के बीच अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में एक महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दमकल विभाग और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

कैसे हुआ हादसा और शुरुआती हालात

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है. नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर बनी इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर संदिग्ध शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि धुएं का गुबार आसमान में छा गया और बहुमजली इमारत की कई मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं. आग की लपटों और भारी धुएं के कारण कुछ निवासी ऊपरी मंजिलों पर फंस गए थे, जबकि कई लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद ही सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित नीचे उतरकर अपनी जान बचाई.  यह भी पढ़े:   Mumbai Weather Today: मुंबई में आज साफ आसमान के बीच दिनभर रहेगी गर्मी, अधिकतम तापमान 37°C तक पहुंचने का अनुमान

नालासोपारा में इमारत में लगी भीषण आग

राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVMC) का दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. दमकल की करीब 8 से 9 गाड़ियां और पानी के टैंकर आग पर काबू पाने के काम में जुटाए गए.

अधिकारियों के अनुसार, दमकल कर्मियों ने विशेष उपकरणों और सीढ़ियों की मदद से ऊपरी मंजिलों पर फंसे नागरिकों को सुरक्षित नीचे उतारा. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस भीषण आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग और धुएं के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है.

जनहानि और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन और दमकल की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस हादसे में दो महिलाओं की दुखद मौत हो गई है, जिनकी पहचान फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पार्कर (50) के रूप में हुई है.

प्रारंभिक चिकित्सा जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन महिलाओं की मौत दम घुटने (स्मोक इनहेलेशन) के कारण हुई है, हालांकि मौत के असली कारणों की सटीक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शॉर्ट सर्किट के अलावा अन्य कोई तकनीकी खामी तो जिम्मेदार नहीं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2026 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).