लाइफस्टाइल

राशिफल 12 जुलाई: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

12 जुलाई के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा.

राशिफल 12 जुलाई: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

12 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.

शुभ उपाय- किसी असहाय को हलवा-पूड़ी खिलाएं.

शुभ दान- फल दान करें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-सफेद

वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में पीला फूल डालकर नहाएं.

शुभ दान- कपूर दान करें.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रे

मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.

शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग महिला को कोई गिफ्ट दें.

शुभ दान- जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नीला

कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

शुभ उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.

शुभ दान- पीली मिठाई दान करें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

सिंह- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.

शुभ उपाय- बताशे का प्रसाद बांटें.

शुभ दान- सुहागिन महिला को सुहाग सामग्री दान करें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पर्पल

कन्या- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.

शुभ दान- जरूरतमंद बच्चे की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- बैगनी

तुला- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.

शुभ उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ दान- इत्र दान करें.

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नारंगी

वृश्चिक- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- छोटी बच्ची को खीर खिलाएं.

शुभ दान- किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान करें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

धनु- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. माता-पिता की कोई भी बात आज ना टालें.

शुभ उपाय- तुलसी के पौधे की पूजा करें.

शुभ दान- चावल दान करें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

मकर- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं.

शुभ दान- दूध दान करें.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- सफेद

कुंभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ उपाय- पर्स में सफेद फूल रखें.

शुभ दान- कंबल दान करें.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

मीन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.

शुभ उपाय- लक्ष्मी मंदिर में लाल फूलों की माला चढ़ाएं.

शुभ दान- मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान करें.

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पर्पल

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).