साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
7 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें.
पाकिस्तान टीम के पूर्व महान लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन हो गया है. बताना चाहते है कि वे 63 साल के थे और कार्डियक अटैक के चलते शुक्रवार को लाहौर में निधन हो गया . पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने ट्वीट कर अब्दुल कादिर के निधन की जानकारी दी. अब्दुल कादिर का जन्म 15 सितंबर 1955 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था.
श्रीलंका के तेज गेंदबाज और टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है. बता दें कि मलिंगा ने ना सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि चार गेंदों पर चार विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया है. इससे पहले 12 साल पहले भी वो आईसीसी वर्ल्डकप में ऐसा ही कारनामा कर चुके है.
असम की तरह बिहार में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन यानी (NRC) को लेकर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बड़ा बयान सामने आया. ममता ने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि वो बिहार में एनआरसी लागू नहीं होने देंगें.
आईएनएस मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से मिलने पार्टी की कई नेता जेल पहुंचे. लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तिहाड़ जेल पहुंचा जिनमे मुकुल वासनिक, पीसी चाको, मनिक्कम टैगोर, अविनाश पांडे और अन्य नेता का समावेश था.
6 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. मिथुन- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर है. इसी कड़ी में राजनाथ सिंह मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद भारतीयों ने 'वंदे मातरम','भारत माता की जय और जय श्री राम के नारें लगाए. जिसका वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो गया है. बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के एक महीने बाद भी लोगों को बंदी बनाकर रखा गया है. साथ ही उन्हें दुनिया से कट-ऑफ रखा गया है. मोबाइल, इंटरनेट नहीं चालू है ऐसा आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने वीडियो जारी करके लगाया. उन्होंने कहा किसी राज्य के लिए कानून बनाया गया और वहां के लोगों को एक महीने से बंदी बनाकर रखा गया है.
क्रिकेट के मैदान पर भारत-PAK का मुकाबला हमेशा ही रोमांच से भरपूर होता है. क्रिकेट फैन्स को भारत-पाक क्रिकेट मैच का इंतजार रहता है. भारत टीम की कमान कारगिल के हीरो नेम सिंह जुरेन के बेटे ध्रुव जुरेल के हाथों में सौंपी गई है. श्रीलंका में 5 सितंबर यानि आज से अंडर-19 यूथ एशिया कप की शुरुवात हो रही है. जहां भारत का मुकाबला कुवैत से है तो PAK की भिड़ंत अफगानिस्तान से होने जा रही है.
5 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. मिथुन- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.
हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे है. बीजेपी जहां मनोहर लाल खट्टर के चेहरे के दम पर चुनाव लड़ने जा रही है तो वही कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल घमासान आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया है. कांग्रेस आलाकमान ने कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का चीफ बनाया है. कांग्रेस ने शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दलित वोट बैंक साधने की कोशिश की है.
स्मार्टफोन लेने से पहले यूजर्स सोशल मीडिया पर ई-कॉमर्स साइट पर फीचर्स देखना पहले पसंद करते है.जहां पहले लोग रिटेल स्टोर जाकर फोन के फीचर्स पता कर खरीदते थे. लेकिन सोशल मीडिया आने की वजह से लोग ऑनलाइन फोन आर्डर करते है. इसी कड़ी में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन बातों पर यकीन ना करें.
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में पुराने कानून में संशोधन करते हुए बड़ा बदलाव किया है. गुरूग्राम पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली के दिनेश मदन नामक स्कूटी चालक का 23 हजार रुपए का चालान काट दिया है.
पाकिस्तान टीम का हेड कोच, गेंदबाजी कोच और चयनकर्ता कौन बनेगा इसे लेकर कई तरह की कयासों पर बुधवार को आखिरकार विराम लग गया. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को टीम का हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है तो वही पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनुस को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. पीसीबी ने आज औपचारिक रूप से इस खबर पर मुहर लगाई है.
4 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें.वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.मिथुन-आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा.
पाकिस्तान में सिख लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद से भारत में इसका कड़ा विरोध हो रहा है. इसी मसले को लेकर आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. उसके बाद पंजाब के सीएम ने हम इस घटना का कड़ा विरोध करते है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने सार्वजनिक रूप से इमरान खान को अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
आईएनएस मीडिया मामले में गिरफ्तार देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. बताना चाहते है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में उन्हें 5 सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहने का आदेश दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि उन्हें पी चिदंबरम की फिलहाल हिरासत की जरूरत नहीं है.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने आक्रामक तेवर के लिए जानें जाते है तो दूसरी तरफ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक शांत स्वभाव के क्रिकेटर मानें जाते है. लेकिन जमैका में दूसरे टेस्ट के दौरान बुमराह का मैदान पर अलग ही रूप क्रिकेट फैन्स को देखने मिला. जेरेमी ब्लैकवुड का विकेट लेने के बाद विराट और बुमराह लगातार कमेंट कर रहे दर्शकों को इशारों में चुप कराते दिखाई दिए.
राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होनेवाले है. इससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चांदनी चौक से AAP की बागी विधायक अलका लांबा ने आज सोनिया गांधी से मुलाकात की है. यह मुलाकात सोनिया के दिल्ली स्थित 10 जनपथ आवास पर हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि अलका कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकती है.
3 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ-आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. मिथुन- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.