क्रिकेट

मिस्‍बाह उल हक बने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और प्रमुख चयनकर्ता, वकार यूनुस को बनाया गया गेंदबाजी कोच

पाकिस्तान टीम का हेड कोच, गेंदबाजी कोच और चयनकर्ता कौन बनेगा इसे लेकर कई तरह की कयासों पर बुधवार को आखिरकार विराम लग गया. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को टीम का हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है तो वही पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनुस को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. पीसीबी ने आज औपचारिक रूप से इस खबर पर मुहर लगाई है.

मिस्‍बाह उल हक बने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और प्रमुख चयनकर्ता, वकार यूनुस को बनाया गया गेंदबाजी कोच
वकार युनुस और मिस्‍बाह उल हक (Photo Credits-ICC Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) का हेड कोच, गेंदबाजी कोच और चयनकर्ता कौन बनेगा इसे लेकर कई तरह की कयासों पर बुधवार को आखिरकार विराम लग गया. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) को टीम का हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है तो वही पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. पीसीबी ने आज औपचारिक रूप से इस खबर पर मुहर लगाई है. इससे पहले खबर आयी थी कि मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) के वेतन पैकेज को लेकर पीसीबी से उनकी बात नहीं बन पा रही है. लेकिन पीसीबी (Pakistan Cricket Board) के ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि वेतन को लेकर कोई विवाद नहीं है.

बता दें कि पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) पहली बार किसी इंटरनेशनल टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. मिस्बाह (Misbah-ul-Haq) इससे पहले पाकिस्तान के टेस्ट, टी-20 और वनडे टीम के कप्तान रह चुके है. ऐसे में उनके इस अनुभव का फायदा पाकिस्तान टीम को जरूर मिलेगा.

खबर है कि पीसीबी ने मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) के साथ तीन साल का करार किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में मिस्बाह के नाम 11 हजार से ज्यादा रन है. ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि वे अच्छी खिलाड़ियों का चयन करें और उन्हें अच्छी कोचिंग दें. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट आनेवाले समय में अच्छा प्रदर्शन करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).