साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के केंद्र सरकार के फैसले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वो 1971 की गलती नहीं दोहराए. क्योंकि 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे.जिसके बाद नया देश बांग्लादेश बना था.
कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है. बताना चाहते है कि डीके शिवकुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है. ऐसे में आनेवाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है. ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससीबी) घोटाला मामले में पवार और उनके भतीजे अजित पवार के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया है.
देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वहां रह रहे किराएदारों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम केजरीवाल ने आज किराएदार मीटर योजना की घोषणा कर दी है, इसके तहत प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे. साथ ही मकान मालिक से एनओसी की कोई जरूरत नहीं होगी.
25 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
ह्यूस्टन में रविवार को हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई. यह मुलाकात यूएन हेडक्वार्टर में हुई है. ट्रंप-मोदी की मुलाकात के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंतकवाद के मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगाना चाहिए.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससीबी) घोटाला मामले में पवार और उनके भतीजे अजित पवार के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार सहित अन्य 70 के खिलाफ पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों की खबर है. देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के तीव्र झटके आए हैं. बताना चाहते है कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. जम्मू के राजौरी, पूंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए. इसके साथ ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भूकंप की खबर है. पाकिस्तान में भूकंप का केंद्र रावलपिंडी था.
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए आज यानि 24 सितंबर को Mi MIX Alpha लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 108 MP वाला कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन बेहद ही खास है. Xiaomi ने यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया है.
24 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन को लेकर आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने लाखों परिवारों को स्वच्छ रसोई गैस कनेक्शन दिया है. इसके साथ ही हमने जल संसाधन विकास, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के लिए जल जीवन मिशन को बढ़ावा देते हुए इसकी शुरुवात की है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से लगातार वहां के हालात को लेकर खूब बयानबाजी भी हो रही है. इसी बीच सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की. इस दौरान रणबीर सिंह ने आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी. साथ ही कश्मीर के ताजा हालात से उन्हें अवगत कराया।
देश में प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है. उन्हें किसी तरह की फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने की घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज खरीद रही है.सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि सरकार 24 रुपये किलो प्याज बेचने की कोशिश करेगी.
अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर केंद्र सरकार लगातार विरोधियो के निशाने पर बनी हुई है. कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था और देश में नौकरियों को लेकर सरकार पर तंज कसा है. ट्वीट करते हुए लिखा गया कि भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है. केवल अर्थव्यवस्था है जौ चौपट हो रही है, नौकरियां हैं जो खत्म हो रही हैं और हमारी सेविंग्स लूटी जा रही है, लेकिन बाकी सब ठीक है.
एनआरसी को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है. ममता ने एनआरसी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. ममता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो अपने राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी.
23 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
22 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-
21 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. मिथुन- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
इसी बीच आज गोवा में जीएसटी काउंसिल की 37वी बैठक हुई. यह बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान ने उन्होंने बताया कि 1000 रुपए तक टैरिफ वाले कमरे के किराए पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
INX मीडिया केस में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली हाई कोर्ट में जांच एजेंसी सीबीआई ने पी चिदंबरम की जमानत अर्जी का विरोध किया है. CBI ने कोर्ट में तर्क दिया कि वित्तीय गबन की मात्रा और उच्च सार्वजनिक पद का दुरुपयोग पूर्व वित्त मंत्री को किसी भी राहत के अधिकार से वंचित करते हैं.