सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अजीब मामला सामने आया है, 19 वर्षीय युवक को मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाए जाने के बाद उसे कब्र खोदकर वापस बाहर निकाल लिया गया है क्योंकि उसकी पहचान सागर नाम के हिन्दू शख्स के रूप में हुई. शव का अब अंतिम संस्कार किया जाएगा. खबरों के अनुसार तीन दोस्तों ने मिलकर 17 जून को शख्स की हत्या करने के बाद उसका शव यमुना में फेंक दिया था. नदी से शव मिलने के बाद उसकी पहचान गलती से मुस्लिम युवक के रूप में हो गई
राजस्थान के अजमेर में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और एक महिला के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अजमेर में मदार स्थित जेपी नगर डिस्पेंसरी का है. यहां पर कार्यरत डॉक्टर प्रवीण कुमार बालोटिया व एक महिला मरीज के बीच विवाद हो गया जहां महिला कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए गई थी. वीडियो में महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि कुत्ते ने आपको को काट लिया आप भी कुत्ते को काट लो.
गैस छोड़ना नैचुरल बात है और ये सब इंसान छोड़ते हैं. फिर इससे लोग बहुत एम्बैरेस होते हैं और इसका कारण गंदी बदबू. कुछ लोग इतनी गंदी गैस छोड़ते हैं कि नाक में दम कर देते हैं. ऐसे लोगों से लोग दूर भागते हैं. जबकि ऐसा वो जान बूझकर नहीं करते हैं. जो लोग गन्दी गैस छोड़ते हैं उनके लिए खुशखबरी है. क्रिस्टियन पोंचेवल (Christian Poncheval) नाम के फ्रांसीसी शख्स दावा ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी दवाई बनाई है जिसके खाने से गंदी बदबूदार गैस खुशबू में बदल जाएगी.
एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है. शख्स अपनी विवाहित बेटी को उसके ससुराल से उसकी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर ले आया और उसे बंदी बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा. बेटी जब घर आई तो मां को घर में न पाकर दंग रह गई. बेटी को घर लाने से पहले आरोपी ने पत्नी को मायके बिहार भेज दिया. बेटी किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंची और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
एप्पल के चीफ डिजाइनर जोनाथन इवे (Jonathan Ive) अपनी खुद की डिजाइन फर्म लॉन्च करने के लिए Apple को छोड़ रहे हैं, उनके जाने से कंपनी को अमेरिकी बाजारों गहरे झटके लगे हैं. जिससे Apple को लगभग 9 बिलियन का नुकसान हुआ है. जोनाथन iPhone और iPod जैसे बेहतरीन प्रोडक्ट डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं. Apple ने जोनाथन इवे के कंपनी छोड़ने की बात खुद बताई और कहा कि वो Apple छोड़ने के बाद अपनी खुद की डिजाइन कंपनी खोलेंगे.
आज कल के लोग अपने आप पर कम और तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं, उन्हें लगता है कि तकनीक कभी गलत हो ही नहीं सकती. लेकिन वो ये कैसे भूल जाते हैं कि तकनीक को भी तो इंसानों ने ही इजात किया है. आज के दौर में रास्ता ढूंढना बहुत आसान हो गया है. कही भी जाना हो लोग Google Maps के इस्तेमाल से आसानी से उस जगह पहुंच जाते हैं. गूगल मैप का इस्तेमाल करनेवाले लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि गूगल भी गलत रास्ता बता सकता है. इसलिए पूरी तरह से इस पर निर्भर न रहें और अपना भी दिमाग चालाएं.
जहां बारिश से लोगों को नया जीवन मिलता है, किसानो और आम जनता को साल भर के लिए पानी मिलता है और धरती को तृप्ति मिलती है. लेकिन बारिश सिर्फ जीवन देती नहीं बल्कि जीवन लेती भी है. बारिश में अगर संभलकर न रहा जाए तो आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. बारिश आते ही अपने साथ बीमारियां भी ले आती हैं. इन्हीं दिनों मच्छर का प्रकोप बढ़ता है और लोग मलेरिया के शिकार हो जाते हैं. यदि मच्छरजनित इस बीमारी से बचना हो तो सावधानी और घरेलू उपाय करें.
सोशल मीडिया पर एक डॉग और उसकी मालकिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की ने दुल्हन की सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है और डांस कर रही है. उनके साथ उनका कुत्ता भी डांस कर रहा है. इस समझदार कुत्ते का डांस देखकर सभी हैरान है. वो कभी अपनी मालकिन की पीठ पर चढ़कर तो कभी रिंग में कूदकर करतब दिखा रहा है. कुत्ता अपनी मालकिन के डांस स्टेप को फ़ॉलो कर रहा है.
हैदराबाद एडिशनल मेट्रोपोलिटन सेशन कोर्ट ने 19 वर्षीय आरोपी को दो साल पहले किए गए दुष्कर्म और हत्या का दोषी ठहराया और उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है. आरोपी ने दो साल पहले 10 वर्षीया बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी. आरोपी ने जब ये जुर्म किया था तब वो 17 साल का था यानी नाबालिग था. ऐसा पहली बार है जब किसी अदालत ने अप्राकृतिक यौन संबंध और हत्या के लिए किसी नाबालिग आरोपी को उम्रकैद की सजा दी है.
आंध्रप्रदेश के तिरुमाला में कार के इंजन में 8 फिट लंबा सांप पाया गया है. ये सांप कार के इंजन में छुपा हुआ था. इसे एक व्यक्ति ने इंजन से निकाला और लोगों को दिखाया. सांप को देखने के लिए सड़क पर लोगों का हुजूम जमा हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये सांप काफी लंबा और फुर्तीला है. मौक़ा पाते ही ये किसी को भी काट सकता है. आसपास के लोग और कार के मालिक गाड़ी के इंजिन से सांप मिलने के बाद काफी हैरान हैं.
गर्मी से सभी का हाल बेहाल है, लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अलग- अलग चीजें कर रहे हैं. कोई आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक और जूस का सहारा ले रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने गर्मी से परेशान होकर अपने कपड़े ही उतार दिए हो और नंग धड़ंग बाहर घूम रहा हो. नहीं न! आप इस बात को सुनकर हैरान हो जाएंगे. लेकिन ये सच है. जर्मनी के एक शख्स ने ज्यादा गर्मी की वजह से पूरे कपड़े उतार दिए और सिर्फ सैंडल और हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाने लगा.
मरने से पहले घर के बड़े बूढ़ों की कई ख्वाहिशें होती हैं. कुछ चाहते हैं कि मरने से पहले अपने पोते का मुंह देख लें और जिनके पोते हैं वो अपने परपोते का मुंह देखना चाहता है. तो कोई अपने पोते की शादी देखना चाहता है. लेकिन ब्रिटेन की 93 वर्षीय Josie की ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं है, बल्कि उनकी कोई और ख्वाहिश है. जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. Josie मरने से पहले एक बार गिरफ्तार होना चाहती हैं.
राजस्थान के सीकर में एक प्राइवेट अस्पताल में फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स ने ट्रेन में गिरी हुई डिग्री को कम्प्यूटर के जरिए मोर्फ्ड किया और 9 साल तक डॉक्टर्स बनकर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया. आरोपी सभी मरीजों को एक जैसी ही दवाईयां देता था. ज्यादातर वो मरीजों को पैरासीटोमॉल देता था. डॉक्टर का पर्दाफाश तब हुआ जब एक हार्ट पेशंट महिला उसके पास इलाज के लिए आई. इलाज के बाद जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल प्रसाशन ने आरोपी के बारे में जांच पड़ताल की. जांच के बाद शख्स का काला चिट्ठा सामने आ गया.
जब मगरमच्छ और बड़े से अजगर के बीच जंग हो रही हो तो सभी यही कहेंगे की दोनों में से मगरमच्छ जीतेगा क्योंकि वो अजगर के मुकाबले बहुत बड़ा फुर्तीला होता है. उसके मुंह का आकार बहुत बड़ा और दांत तेज धार वाले होते हैं. मगरमच्छ एक बार में ही अपने नुकिलें दांतों से बड़े से अजगर को चबाकर खत्म कर सकता है. लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि अजगर ने विशाल मगरमच्छ को खड़े निगल लिया.
पंजाबी जहां भी जाते है चार चांद लगा देते हैं, इनकी खुशमिजाजी सबको बड़ी पसंद आती है. सोशल मीडिया पर सरदारजी की फोटोग्राफी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाया और रोकेगा भी कैसे ये वीडियो है भी ऐसा. वीडियो में सरदारजी अनोखी वीडियोग्राफी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसे आपने पहले कभी देखी नहीं होगी. वीडियो में सरदारजी ने कैमरे को ऐसे पकड़ रखा है जैसे खिलौने को पकड़ा हो.
टॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस विजया निर्मला का अचानक निधन हो गया. वो काफी समय से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज गाचीबोवली में कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में चल रहा था. उन्होंने 200 से ज्यादा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया और 44 तेलुगु फिल्मों का डायरेक्शन किया. इसलिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. उन्होंने सिर्फ साल की उम्र में तमिल फिल्म मत्स्येखासे से करियर की शुरुआत की थी.
बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने सरेआम इंदौर में एक नगर निगम अधिकारी की बैट से पिटाई की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आकाश विजयवर्गीय की गुंडई साफ-साफ दिखाई दे रही है. अपने पद और पिता के दबदबे का फायदा उठाकर विधायक विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) अधिकारी के साथ मारपीट कर दी...
मंगलवार को रोड रेज के एक मामले में ट्रिब्यून चौक के पास एक लोहे की छड़ से एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया. कुछ ही देर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इस युवती की पहचान मोहाली निवासी शीतल शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार युवती अपनी कार को बहुत तेजी से रिवर्स कर रही थी. तभी उसकी गाड़ी के पीछे नीतीश की कार आकर टकरा गई.
बेस्ट बसों में यात्रा करनेवालों यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मंगलवार को हुई एमएमआरटीए मीटिंग में बेस्ट बसों के किराए में कमीका प्रस्ताव पास हो चुका है. अब आम जनता को ज्यादा किराए से जल्द ही राहत मिलेगी. गुरूवार 28 जून को इस प्रस्ताव पर बीएमसी की मुहर लग सकती है. एमएमआरटीए (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की मंजूरी मिलने के बाद इसे जुलाई महीने से लागू किया जा सकता है..
राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीए फर्स्ट और बीए सेकेंड ईयर के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं. उम्मीदवार राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बीए थर्ड इयर के परिणाम कल 25 जून को घोषित हो चुके हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी भी स्टूडेंट को मार्क्स को लेकर कोई समस्या है तो वो रिचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं...