वायरल

गर्मी से परेशान शख्स ने बिना कपड़ों के नंगे चलाई स्कूटी, देखें वायरल तस्वीरें

गर्मी से सभी का हाल बेहाल है, लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अलग- अलग चीजें कर रहे हैं. कोई आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक और जूस का सहारा ले रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने गर्मी से परेशान होकर अपने कपड़े ही उतार दिए हो और नंग धड़ंग बाहर घूम रहा हो. नहीं न! आप इस बात को सुनकर हैरान हो जाएंगे. लेकिन ये सच है. जर्मनी के एक शख्स ने ज्यादा गर्मी की वजह से पूरे कपड़े उतार दिए और सिर्फ सैंडल और हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाने लगा.

गर्मी से परेशान शख्स ने बिना कपड़ों के नंगे चलाई स्कूटी, देखें वायरल तस्वीरें
बिना कपड़ों के स्कूटी चलाता हुआ शख्स, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

गर्मी से सभी का हाल बेहाल है, लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अलग- अलग चीजें कर रहे हैं. कोई आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक और जूस का सहारा ले रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने गर्मी से परेशान होकर अपने कपड़े ही उतार दिए हो और नंग धड़ंग बाहर घूम रहा हो. नहीं न! आप इस बात को सुनकर हैरान हो जाएंगे. लेकिन ये सच है. जर्मनी के एक शख्स ने ज्यादा गर्मी की वजह से पूरे कपड़े उतार दिए और सिर्फ सैंडल और हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाने लगा. जर्मनी में इन दिनों तापमान 40 डिग्री चल रहा है. कहा जा रहा है कि 1947 के बाद इस साल वहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है. शख्स की इस हरकत का पुलिस को पता चला और पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया. जिसके बाद उसने पुलिस को बताया कि उसे बहुत गर्मी लग रही थी इसलिए उसने कपड़े उतार दिए.

पुलिस को बताने के बाद शख्स फिर से स्कूटी चलाने लगा और पुलिस ने भी उसे कुछ नहीं कहा. पुलिस का कहना है कि ऐसे में वो क्या कर सकते हैं. इस बारे में में लोगों ने ट्विट किया है कि आप बोलने के लिए फ्री मुक्त हैं, इस फोटो को देखकर क्या कहेंगे?

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ट्विटर पर लोग इन तस्वीरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).