मां की बीमारी का बहाना बनाकर बेटी को घर ले आया सौतेला पिता, बंधक बनाकर करता रहा रेप
एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है. शख्स अपनी विवाहित बेटी को उसके ससुराल से उसकी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर ले आया और उसे बंदी बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा. बेटी जब घर आई तो मां को घर में न पाकर दंग रह गई. बेटी को घर लाने से पहले आरोपी ने पत्नी को मायके बिहार भेज दिया. बेटी किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंची और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है. शख्स अपनी विवाहित बेटी को उसके ससुराल से उसकी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर ले आया और उसे बंदी बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा. बेटी जब घर आई तो मां को घर में न पाकर दंग रह गई. बेटी को घर लाने से पहले आरोपी ने पत्नी को मायके बिहार भेज दिया. बेटी किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंची और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसे बंदी बनाकर उसके साथ एक महीने तक बलात्कार करता रहा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराया है. प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी सौतेले पिता की तलाश कर रही है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पंचकूला: चचेरी बहन का बलात्कार करने वाले दो भाईयों को 20 साल की जेल, 50 हजार रुपए का जुर्माना
बाप के बेटी से बलात्कार का ये पहला मामला नही है. इससे पहले भी इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मामला सामे आया है जहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करता था. इस बात का जब बच्ची की मां को पता चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

