मध्य प्रदेश: आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी को बैट से पीटा, कैलाश विजयवर्गीय के हैं बेटे, देखें वीडियो
बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने सरेआम इंदौर में एक नगर निगम अधिकारी की बैट से पिटाई की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आकाश विजयवर्गीय की गुंडई साफ-साफ दिखाई दे रही है. अपने पद और पिता के दबदबे का फायदा उठाकर विधायक विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) अधिकारी के साथ मारपीट कर दी...
बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने सरेआम इंदौर में एक नगर निगम अधिकारी की बैट से पिटाई की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आकाश विजयवर्गीय की गुंडई साफ-साफ दिखाई दे रही है. अपने पद और पिता के दबदबे का फायदा उठाकर विधायक विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) अधिकारी के साथ मारपीट कर दी. विधायक ने न सिर्फ अधिकारी को बैट से पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए.
खबरों के मुतबिक नगर निगम की टीम जब गंजी कंपाउंड इलाके में एक जर्जर इमारत तोड़ने पहुंची तो वहां आकाश विजयवर्गीय भी पहुंच गए और दादागिरी शुरू कर दी. उन्होंने नगर निगम अधिकारी को धमकाया और वहां से चले जाने को कहा, जब अधिकारी नहीं गए तो आकाश विजयवर्गीय के साथ मौजूद गुंडों ने पोकलेन मशीन की चाभी निकाल ली उस पर पथराव किया और उसे तोड़ दिया. विधायक और उनके साथ मौजूद गुंडों ने नगर निगम कर्मचारियों की जमकर पिटाई की.
#WATCH Madhya Pradesh: Akash Vijayvargiya, BJP MLA and son of senior BJP leader Kailash Vijayvargiya, thrashes a Municipal Corporation officer with a cricket bat, in Indore. The officers were in the area for an anti-encroachment drive. pic.twitter.com/AG4MfP6xu0
— ANI (@ANI) June 26, 2019
यह भी पढ़ें: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को बताया 'गधों का सरताज'
आकाश विजयवर्गीय का मारपीट करने और उल जुलूल बयान के मामले आते रहते हैं. इससे पहले भी राजवाड़ा में हो रही बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन में एमजी रोड थाना पुलिस ने इसी महीने विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य 50 लोगों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

