वायरल

मरने से पहले इस 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आखिरी ख्वाहिश जानकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने की पूरी

मरने से पहले घर के बड़े बूढ़ों की कई ख्वाहिशें होती हैं. कुछ चाहते हैं कि मरने से पहले अपने पोते का मुंह देख लें और जिनके पोते हैं वो अपने परपोते का मुंह देखना चाहता है. तो कोई अपने पोते की शादी देखना चाहता है. लेकिन ब्रिटेन की 93 वर्षीय Josie की ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं है, बल्कि उनकी कोई और ख्वाहिश है. जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. Josie मरने से पहले एक बार गिरफ्तार होना चाहती हैं.

मरने से पहले इस 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आखिरी ख्वाहिश जानकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने की पूरी
पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरी की बूढ़ी महिला की आखिरी ख्वाहिश, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

मरने से पहले घर के बड़े बूढ़ों की कई ख्वाहिशें होती हैं. कुछ चाहते हैं कि मरने से पहले अपने पोते का मुंह देख लें. तो जिनके पोते हैं वो अपने पर पोते का मुंह देखना चाहता है. तो कोई अपने पोते की शादी देखना चाहता है. लेकिन ब्रिटेन की 93 वर्षीय Josie की ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं है, बल्कि उनकी कोई और ख्वाहिश है. जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. Josie मरने से पहले एक बार गिरफ्तार होना चाहती हैं. चौंकिए मत यही सही है. मरने से पहले उनकी यही ख्वाहिश है कि की वो अपनी पूरी जिंदगी में एक बार जरुर जेल जाए और पुलिस ने उनकी ये इच्छा पूरी भी कर दी. Pam Smith नाम के एक शख्स ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी दादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शख्स ने पुलिस को उनकी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शुक्रियादा किया है. Josie की तबीयत इन दिनों काफी खराब रहती है.ट्विटर पर दादी की गिरफ्तारी की तस्वीरें और पोस्ट देखने के बाद लोग हैरान हैं, अकहिरी जेल जाना किसी की आखिरी इच्छा कैसे हो सकती है? इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. आइए आपको दिखाते हैं कुछ प्रतिक्रियाएं.

बता दें कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है. इंग्लैड की रहने वाली 104 साल की ऐनी ब्रोकनब्रो ((Anne Brokenbrow) की भी आखिरी ख्वाहिश यही थी. वो भी मरने से पहले एक बार गिरफ्तार होना चाहती थीं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).