वर्ल्ड कप के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी ने पत्नी के लिए तोडा BCCI का नियम
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के दौरान भारतीय टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा बीसीसीआई से जुड़े नियम को तोड़ने का मामला सामने आया है. फिलहाल यह खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं. बताया जा रहा है कि इस वरिष्ठ खिलाड़ी ने 15 दिन से ज्यादा समय तक अपनी पत्नी को साथ रखने की विशेष मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति ने इस मांग को ठुकरा दिया था